{"_id":"5b5783284f1c1b07788b5d5a","slug":"111532461864-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद से सीखें अपनी ऊजा को देश व राष्ट्रहित में लगाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजाद से सीखें अपनी ऊजा को देश व राष्ट्रहित में लगाना
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजाद से सीखें अपनी ऊर्जा को देश व राष्ट्रहित में लगाना
आजाद व्यायामशाला में बनाई गई चंद्रशेखर आजाद की 112वीं जयंती
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर के मुहल्ला चौबयाना में स्थित श्रीआजाद व्यायामशाला भारत वर्ष के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की 112 जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ व्यायामशाला के अध्यक्ष शैलेंद्र देवलिया समेत सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से चंद्रशेखर जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके किया। अध्यक्ष देवलिया ने कहा कि आजाद एक महान क्रांतिकारी थे, हम सभी को ऐसे महान क्रांतिकारी के चरित्रों से सीखते हुए अपनी ऊर्जा को देश, समाज के निर्माण में लगाना होगा। प्रधान प्रशिक्षक मोनीष देवलिया ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को आजाद जी के जीवन-परिचय पर विस्तृत जानकारी दी। कोषाध्यक्ष अरविंद सोनी ने आजाद जी द्वारा देश के लिए किए गए योगदानों की जानकारी दी और युवा पीढ़ी को उनके रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में कृष्णकांत सोनी ने कहा कि आजाद एक व्यक्ति नहीं अपितु एक सोच है, जिन्होंने अपनी जवानी देश के लिए कुर्बान कर दी। आज युवाओं को ऐसे वीर सपूतों की वीरगाथाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। इसी क्रम में महेंद्र सोनी, वीरेंद्र प्रजापति समेत अन्य वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सोनी ने किया। इस दौरान मुख्य रुप से कृष्णकांत सोनी, अरविंद सोनी, महेंद्र सोनी, लखन सोनी, नारायण कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, वीरेंद्र प्रजापति, प्रियंक श्रोतीय, रोहित मिश्रा, बाबूलाल दुबे आदि उपस्थित रहे।