फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   महिलाओं को दिया दस दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण

महिलाओं को दिया दस दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण

Tue, 03 Jul 2018 09:56 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को दिया दस दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण
महिलाओं को दिया दस दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद के बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी ने महिलाओं स्वरोजगार के तहत दस दिवसीय बकरी पालन का प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तालबेहट अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय तेरई फाटक में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण बैच में स्वयं सहायता समूह की 34 महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरसेटी निदेशक एसएन मंडल ने कहा कि प्रशिक्षण की उपयोगिता सिद्ध करने को जरूरी है कि सभी समूहों के सदस्य बैंक द्वारा दिए गए ऋण का सदुपयोग कर अपनी आमदनी बढ़ाएं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि बकरी पालन योजना के तहत विभिन्न योजनाओं में सरकारी सहायता प्राप्त करके बकरी पालन को एक उद्योग के रूप में विकसित किया जा सकता है। जरूरत है लागत और सही सोच की। विशिष्ट अतिथि आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक रवि आनंद दुबे ने कहा कि प्रशिक्षण में स्वयं सहायता समूूह के लाभार्थियों को बैंक ऋण की मदद से उनको बकरी पालन व्यवसाय में सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिससे वह अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाकर अपने जीवन स्तर को सुधार सकें। आजीविका मिशन द्वारा आरसेटी की सहायता से महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना मिशन का बड़ा उद्देश्य है। अतिथियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed