{"_id":"5b0873684f1c1bf76e8b4944","slug":"111527280488-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती से बाधित हो रही पेयजल सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती से बाधित हो रही पेयजल सप्लाई
Updated Sat, 26 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती से बाधित हो रही पेयजल सप्लाई
जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर निर्बाध बिजली की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर में घंटों अघोषित बिजली कटौती होने के कारण मुहल्लों की पेयजलापूर्ति बाधित हो रही है। इस भीषण गर्मी में शहर में विभिन्न हिस्सों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने डीएम को एक ज्ञापन देकर पेयजलापूर्ति के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति कराए जाने की मांग की है।
डीएम को दिए ज्ञापन में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा समस्त जिलों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने की घोषणा की है। वहीं, विद्युत विभाग के अधिकारी अपनी मनमानी करते हुए बिना किसी वर्जित कारण के इस भीषण गर्मी में विद्युत की सप्लाई बंद कर देते हैं, जिसकी वजह से वृद्ध महिलाएं, बच्चों के साथ सभी का बुरा हाल है। सुबह पेयजल सप्लाई के समय विद्युत की सप्लाई बंद होने की वजह से पेयजल की समस्या बढ़ गई है।
दोपहर के समय गर्मी की वजह से ग्राहक बाजारों में नहीं आ पाते हैं और शाम के समय जब दुकानदारी का समय होता है, तो उसी समय फिर से विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है। इससे नगर के बाजार असमय बंद होने लगते हैं। आरोप लगाया कि विद्युत अधिकारी फोन लगाने के पर फोन रिसीव नहीं करते हैं। रात्रि में विद्युत कटौती होने से आपराधिक घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। व्यापारियों ने डीएम से शहर में विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से कराई जाने और गर्मी में आवश्यक हो तो कटौती का समय घोषित किए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर सुमित अग्रवाल, करीम पप्पू राईन, नसीम खां, इमदाद खां, अतीक खां, अरफान पठान, एहकाम पठान, प्रशांत गोस्वामी, सुरेंद्र जैन, अरविंद राजा, सुरेश ताम्रकार, मयंक मालवीय, बृजेश ताम्रकार, चरन सिंह, प्रदीप साहू के हस्ताक्षर हैं।