फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   लोडिंग का भुगतान करने में पीसीएफ कर रहा आनाकानी

लोडिंग का भुगतान करने में पीसीएफ कर रहा आनाकानी

Thu, 24 May 2018 03:32 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
लोडिंग का भुगतान करने में पीसीएफ कर रहा आनाकानी
लोडिंग का भुगतान करने में पीसीएफ कर रहा आनाकानी
विज्ञापन

उठान बाधित होने से देवरान केंद्र पर नहीं हो रही खरीद
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
क्रय केंद्रों पर खरीदा गया गेहूं गोदामों तक ट्रकों के माध्यम से पहुुंचाया जा रहा है, लेकिन उक्त लोडिंग का भुगतान पीसीएफ नहीं कर रहा है, जिसके चलते क्रय केंद्रों पर खरीद बंद चल रही है। देवरान के क्रय केंद्र प्रभारी ने पीसीएफ के जिला प्रबंधक को एक प्रार्थना पत्र देकर गेहूं उठान व डिलीवरी किए गए ट्रकों का भुगतान किए जाने की मांग की है।

देवरान क्रय केंद्र प्रभारी प्रमोद कुमार ने पीसीएफ प्रबंधक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि देवरान साधन सहकारी समिति में मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत गेंहूं क्रय केंद्र खोला गया था। केंद्र प्रभारी ने अपने प्रयास से क्रय किए गए गेंहूं की स्वयं डिलीवरी करवाई, जिसका भुगतान करने में पीसीएफ आनाकानी कर रहा है। इस वजह से ट्रक मालिक केंद्र प्रभारी से अब भाड़ा मांग रहे हैं। गेंहूं क्रय की ढुलाई का काम पीसीएएफ का है, जो पीसीएफ नहीं करवा रहा है और केंद्र प्रभारी भुगतान न होने पर केंद्र पर खरीद को बंद करने को विवश है, जबकि वर्तमान में देवरान क्रय केंद्र पर उठान न होने के कारण अब केंद्र बंद चल रहा है। समिति पर वर्तमान में एक हजार क्विंटल गेहूं रखा हुआ है, जिसका उठान होना आवश्यक है। पिछला भुगतान न होने के कारण केंद्र प्रभारी गेहूं उठान कराने में असमर्थ हैं, ऐसी स्थिति में कोई अप्रिय घटना भी घटित हो सकती है। केंद्र प्रभारी ने पीसीएफ प्रबंधक से मांग की है कि पीसीएफ शीघ्र ही गेहूं का उठान करवा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed