{"_id":"5a88901d4f1c1bef7b8b7ea6","slug":"111518899229-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल की जांच कर उचित मुआवजा की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल की जांच कर उचित मुआवजा की मांग की
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसल की जांच कर मांगा उचित मुआवजा
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी ने ओलावृष्टि से हुई फसल के उचित मुआवजा की मांग को लेकर डीएम मानवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा है। इसमें बताया कि 12 फरवरी को हुई बारिश व आंधी, ओलावृष्टि से किसानों की फसल लगभग 50 प्रतिशत नष्ट हो गई हैं। इसमें रघुनाथपुरा, जिजयावन, अनौरा, हंसारा, झरकोन, कल्यानपुरा, बम्हौरीनांगल, मसौराकलां आदि गांव में फसले 50 प्रतिशत नष्ट हो चुकीं है। इसमें सभी गांव की सर्वे कराई गई। लेकिन ग्राम रघुनाथपुरा की जानकारी करने पर तहसील में बताया गया कि 25 प्रतिशत नुकसान हुआ है। जबकि रघुनाथपुरा में 50 प्रतिशत से भी अधिक नुकसान हो गया है। इसकी जांच कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन पर जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी कुशवाहा, सुकराम, शिवप्रसाद, खुशीलाल, रुपलाल, मुन्नालाल, भरत, घनश्याम, चंदन, नत्थू, वीरन, बाबूलाल, मोहन, चुन्नूलाल, श्यामलाल, निरभान, रमेश, चुन्नू मौजूद रहे। वहीं, भारतीय किसान यूनियन ने ओलावृष्टि के साथ पानी व हवा से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें बताया कि विकासखंड जखौरा के अंतर्गत ग्राम तिलहरी, ननौरा, सांकरवार, इकलगुवां, गौरा, बारौदा आदि ग्रामों में ओलावृष्टि के साथ आई हवा पानी ने किसानों की फसलों को नष्ट कर दिया है। जबकि किसानों ने कर्ज लेकर फसल बोई थी। वर्तमान में किसान पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। यूनियन ने जांच कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन पर ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह, मर्दन सिंह, रिंकू, कृष्णपाल आदि के हस्ताक्षर बने हैं।