फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की अहम भूमिका: एसडीएम

बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की अहम भूमिका: एसडीएम

Thu, 14 Dec 2017 01:13 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की अहम भूमिका: एसडीएम
छात्रों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की अहम भूमिका: एसडीएम
विज्ञापन

ललितपुर। बेसिक शिक्षा को गुणवत्ता परख बनाने और विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाने के लिए प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा बच्चों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष से परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को मुफ्त में जूते-मोजे भी उपलब्ध करा रही है। इसी योजना के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय मड़ावरा रोड महरौनी में जूते व मौजे वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उपजिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के स्थान पर सुशिक्षा की महती आवश्यकता है, तभी हम उत्तम समाज व राष्ट्र निर्माण कर सकते हैं। बार संघ अध्यक्ष सुंदर लाल कुशवाहा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की अहम भूमिका है, जो हर विद्यालय में होनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जयप्रकाश राम ने नारी सुरक्षा पर सरकार द्वारा चलाए जा रहें कार्यक्रमों की जानकारी छात्र-छात्राओं, विद्यालय स्टाफ व अभिभावकों दी। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों द्वारा नारी सुरक्षा व यातायात सुरक्षा पर दिखाए गए नाटक अनुकरणीय है, जो समाज मे जागृति पैदा कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत प्रतिनिधि देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चें विद्यालय में अपनी शतप्रतिशत उपस्थिति देकर शिक्षा ग्रहण करें व शिक्षक सरकार की मंशा के अनुरूप शिक्षण कार्य करें। तभी हम अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का सही लाभ दिला पाएंगे। इसी क्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष सेंगर, धनीराम अहिरवार व सूर्यप्रताप सिंह जमीदार ने संयुक्त रूप से कहा कि बच्चों को सुशिक्षित करने में शिक्षकों के साथ साथ अभिभावकों व समाज को भी अपनी जवाबदेही तय करनी होगी। इस मौके पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय मड़ावरा रोड महरौनी के स्कूली बच्चों द्वारा सड़क सुरक्षा यातायात परिवहन, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर नाटक, सुनो गौर से दुनिया वालों पर पिरामिड नृत्य, नारी सशक्तिकरण पर भाषण आदि की प्रस्तुति की गई। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक लखनलाल आर्य द्वारा नव निर्वाचित पार्षद बृजेश रिछारिया, आशीष त्रिपाठी अस्सु पंडा, मो. अली, लखनलाल अहिरवार, सुनील सेन, महिपाल सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष भैरों प्रसाद विश्वकर्मा, राजेश रिछारिया, गजेंद्र सिंह बुंदेला, संकुल प्रभारी संतोष गुप्ता, महेश खटीक, जगदीश परिहार, राजेश जैन, राजीव तिवारी, ,सुमनलता सेन, वंदना राजपूत, शोभना ताम्रकार, नेहा पुरोहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed