फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   110 incidents of fire in 31 days

Lalitpur News: 31 दिन में आग लगने की 110 घटनाएं

Sat, 05 Apr 2025 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
110 incidents of fire in 31 days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। आग की घटनाओं से बड़े पैमाने पर गेहूं की फसल राख हो रही है। ऊपर से बढ़ता तापमान आग में घी का काम कर रहा है। मार्च में आग लगने की 110 घटनाएं सामने आईं, जिसमें 100 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल राख हो गई।
रबी की फसलें मार्च तक पक जाती हैं। एक से 31 मार्च तक ऐसा कोई दिन नहीं गया, जब आग लगने की घटना न हुई हो और अग्निशमन विभाग का सायरन न बजा हो। अग्निशमन विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस साल मार्च में ही करीब 110 घटनाएं आग लगने की हुईं। इन घटनाओं में सैकड़ों एकड़ खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। जबकि आग लगने कुछ की घटनाएं फसल के अवशेषों में लगने की रही।
विज्ञापन

---------
बिजली के जर्जर तार ढा रहे कहर
ग्रामीणों के अनुसार अधिकांश क्षेत्रों में बिजली की लाइनें जर्जर हो चुकी हैं। कई जगह तार जमीन से कुछ फीट ऊपर ही लटक रहे हैं। जब हवा चलती है तो तार आपस में टकराते हैं और उससे उठने वाली स्पार्किंग खेत में आग लगने का कारण बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
कई किसानों पर संकट
खरीफ सीजन के बाद रबी की फसल से किसानों को बहुत उम्मीदें थीं। गेहूं की बोआई पर बीज, खाद, जोताई-बोआई, कीटनाशक और देखरेख पर हजारों रुपये खर्च इस उम्मीद से किए कि फसल आने पर सब कुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन, खेत में पक कर तैयार फसल में आग लगने पर किसानों की उम्मीद समाप्त हो गई। किसानों के परिवारों पर संकट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed