फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   11 corona infected including teenagers found

किशोर समेत मिले 11 कोरोना संक्रमित

Wed, 12 Jan 2022 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
11 corona infected including teenagers found
ललितपुर। जनपद में कोरोना संक्रमण बढ़ना शुरू हो गया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2984 लोगों की जांच की जिसमें 11 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है। सभी को होम आइसोलेट कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में आए दिन मिल रहे नए मरीजों को लेकर लोग सहमे हुए हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 2984 सैंपल की जांच में एक किशोर समेत 11 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला कटरा बाजार निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति, बाहुबली नगर निवासी 28 वर्षीय युवक, नझाई बाजार निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति, सिविल लाइन निवासी 67 वर्षीय वृद्ध, शहर निवासी 26 वर्षीय युवक, आजादपुरा निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति, पिसनारी निवासी 28 वर्षीय युवक व 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति, इलाइट चौराहा निवासी 30 वर्षीय युवक व 60 वर्षीय व्यक्ति, महरौनी निवासी 16 किशोर संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को टीम द्वारा लिए गए सैंपल की जांच में एक किशोर समेत 11 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन में उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट
मडावरा। कस्बे में एक व्यापारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर स्थानीय प्रशासन हरकत में नजर आ रहा है। मंगलवार को एसडीएम संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन समेत स्वास्थ्य महकमे की संयुक्त टीम द्वारा कस्बे के बाजारों में ग्रामीणों, दुकानदारों और राहगीरों को कोविड टीकाकरण कराने के साथ मास्क का उपयोग करने की हिदायत दी। वहीं स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम द्वारा सब्जी-विक्रेताओं एवं अन्य दुकानदारों की कोरोना जांच की गई।
कस्बे में पीएनबीके आसपास, बेरियर चौराहा, सब्जी बाजार एवं पुराने बाजार जैसे भीड़भाड़ भरे इलाके में अधिकारियों द्वारा साफ-सफाई, सामाजिक दूरी आदि का जायजा लेते हुए दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। दुकानों पर अनावश्यक भीड़ न लगाने एवं स्वयं मास्क उपयोग करने के साथ ही ग्राहकों को भी मास्क लगाने के बारे में सलाह देने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान बगैर मास्क लगाए ग्रामीणों को चेतावनी देते हुए निशुल्क मास्क वितरित किए।
इस दौरान तहसीलदार अभिमन्यु कुमार, खंड विकास अधिकारी दीपेंद्र पांडेय, चिकित्सा अधिकारी हरिओम शर्मा, बीसीपीएम जितेंद्र तिवारी, प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह, उपनिरीक्षक अभयपाल सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
कई जगह लगे वैक्सीनेशन कैंप में पहुंचे ग्रामीण
महरौनी। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन तेज हो गया है। मंगलवार को नगर में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पठा व सैदपुर में कैंप लगाकर 564 लड़के-लड़कियों को वैक्सीन लगाई गई।
नगर सहित क्षेत्र में 15 और उससे अधिक आयु वाले लड़के-लड़कियों को वैक्सीन लगाने के लिए चार जगह कैंप लगाए गए। इसी तरह 18 और उससे अधिक आयु के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नगर सहित 20 जगह कैंप लगाकर वैक्सीन की प्रथम व दूसरी डोज लगाई।

उधर, ग्राम जरया में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड वैक्सीन का टीका लगाया। स्वास्थ्य विभाग राजेश्वरी एएनएम ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्धारित की गई उम्र के सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इस दौरान पंचायत सहायक बबीता देवी, आंगनबाड़ी सहायिका किरन शर्मा, आशा उर्मिला देवी, रोजगार सेवक कल्यान सिंह, बलराम सिंह, प्रमोद कुमार, दरयाव सिंह धनीराम सिंह, माखन, देवेंद्र सिंह, महेंद्र, जगपाल, मोहनलाल, प्रीति देवी, सुमन देवी, राजकुमारी, रेखा देवी, अनीता देवी, माया देवी, फूला देवी, गुड्डी देवी, भागवती देवी, महेश, जालम, लखन, चंद्रपाल, नीलेश, राजकुमार, राघवेंद्र, आत्माराम, अरविंद, कुलदीप, रामराज, अजय, प्रदीप कुमार, हनुमत, विशाल, खेमचंद, प्रकाश नारायण, शिशुपाल और दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed