फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   10.94 lakh rupees recovered from online fraud

Lalitpur News: ऑनलाइन ठगी के 10.94 लाख रुपये कराए वापस

Thu, 15 Jan 2026 12:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
10.94 lakh rupees recovered from online fraud
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने वित्तीय एजेंसियों से समन्वय स्थापित कराकर रकम कराई थी होल्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को ऑनलाइन हुई ठगी के 10.94 लाख रुपये वापस करा दिए। रुपये मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।
शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी समित समैया पुत्र राजेंद्र समैया ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया था। बताया था कि उसके साथ साइबर अपराधियों ने 10.94 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने विभिन्न वित्तीय एजेंसियों, बैंकों, वॉलेट से संपर्क किया। वित्तीय एजेंसियों से समन्वय स्थापित कराकर पीड़ित का रुपया होल्ड कराया। नियमानुसार पीड़ित के खाते में रकम वापस करा दी। इस दौरान साइबर क्राइम थाना में तैनात निरीक्षक वीरेंद्र सिंह और उनकी टीम शामिल रही।



साइबर अपराध से इस तरह करें बचाव
- बिना पहचान वाले व्यक्ति को बैंकिंग, वित्तीय संबंधी जानकारी साझा न करें।
फ्रॉड होने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें।
एनसीसीआरपी पोर्टल या साइबर क्राइम की वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।


वर्जन
ऑनलाइन फ्रॉड हुई धनराशि को पीड़ित के खाते में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने वापस कराया है। लोगों से अपील है कि किसी प्रकार के लोभ या लालच में न आएं। अपने बैंकिंग या वित्तीय संबंधी जानकारी किसी को न दें। ओटीपी मांगने पर भी न दें। फ्रॉड का शिकार होने पर हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग करें। - मोहम्मद मुश्ताक, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed