{"_id":"5c3e335abdec2273771f1f41","slug":"101547580250-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग की मरम्मत गई पानी में, नहर से फिर हुआ सीपेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग की मरम्मत गई पानी में, नहर से फिर हुआ सीपेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई विभाग की मरम्मत गई पानी में
ललितपुर। गोविंद सागर बांध से निकली नहर का पानी फिर सीपेज हो गया है। इससे पिछले महीने कराई गई मरम्मत पर सवाल खड़े गए हैं। वर्तमान में इसका पानी सड़क के गड्ढों सहित आसपास के खाली प्लॉटों में भर गया है।
गोविंद सागर बांध से पेयजल के साथ सिंचाई के लिए पानी दिया जाता है। इसके लिए बड़ी व छोटी नहर निकाली गई है। छोटी नहर मुहल्ला आजादपुरा व सिविल लाइन से होकर निकली है। पिछले माह इस नहर का पानी मुहल्ला आजादपुरा की कई कालोनियों में घुस गया था। इसकी शिकायत होने पर राजघाट निर्माण खंड के अफसरों ने नहर की मरम्मत कराई थी। इस दौरान नहर का परिचालन भी बंद कर दिया था। मरम्मत के बाद खोली गई नहर का पानी सीपेज होने से रह नहीं पाया। नहर खुलते ही इसका पानी सड़क के गड्ढों में भर गया। यही नहीं, बगल में लगी कालोनी के खाली प्लॉट पानी से लबालब हो गए हैं। इससे नहर की कराई मरम्मत पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति असंतोष देखा जा रहा है। उनका आरोप है कि विभाग ने मरम्मत के नाम पर औपचारिकता की है, जिससे नहर का पानी रिसकर प्लॉटों में पहुंच गया है।
रास्ता बंद कराने को लिखा
नहर की मरम्मत के लिए और काम करने की जरूरत है। वहीं, सड़क से भारी वाहन निकलते हैं, जिसकी धमक व पहियों के पटरी से टकराने के कारण सीपेज होने लगता है। इसके मद्देनजर सहायक अभियंता की ओर से कोतवाल व सीओ को रास्ता बंद कराने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विकास दीप, अवर अभियंता, राजघाट निर्माण खंड