{"_id":"5ba006e7867a557feb4e2c4f","slug":"101537214183-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत होंगे विविध कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत होंगे विविध कार्यक्रम
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत होंगे विविध कार्यक्रम
जिला टास्क फोर्स की बैठक में बनाई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। डीएम मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में हुई। इसमें बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और परिवार कल्याण मंत्रालय एवं मानव संसाधन विकास ने संयुक्त पहल करते हुए बलिकाओं को संरक्षण और सशक्त करने के लिये ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं का अस्तित्व एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना, सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए जमीनी स्तर पर जुडे कार्यकर्ताओं को प्रेरित प्रशिक्षित कराते हुए सामाजिक परिवर्तन के प्रेरक की भूमिका में ढ़ालना, लड़कियों को जन्म, पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा बिना किसी भेदभाव के समान अधिकारों के साथ सशक्त नागरिक बनाना है। इसके लिए निगरानी प्रणाली राष्ट्रीय, राज्य, जिला एवं ब्लाक तथा गांव स्तर पर ट्रैक किया जायेगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालकों की तुलना में 0-6 वर्ष की बालिकाओं की लिंगानुपात में आयी कमी को सुधारना है। जिला स्तर पर जिलाधिकारी द्वारा अन्य अधिकारियों के माध्यम से सभी विभागों से समन्वय कर कार्य किया जाना है। इस कार्य के तहत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर जिला, ब्लॉक एवं तहसील स्तरीय कार्यशालाओं व बैठक का आयोजन। शपथ संकल्प बोर्ड का लोकार्पण, दीवार लेखन, पंफलेट बंटवाना, पोस्टर, फ्लैक्स, नुक्कड़ नाटक, स्ट्रीट प्ले, फिल्म शो, लोकल न्यूज चैनल, रेडियो के माध्यम से जागरूकता पैदा करना है। वहीं, जनपद स्तर पर क्षेत्रीय चैंपियन, ब्रांड एंबेसडर की उपस्थिति में बालिकाओं के अनुकूल पंचायत कार्यक्रम। श्रेष्ठ कार्यकर्ता/कर्मचारी, श्रेष्ठ समाजसेवी संस्था को सम्मानित किया जाना। प्रभात फेरी व रैली निकलवाना, शपथ ग्रहण समारोह, पोस्टर, स्लोगन, ड्राईंग, पेंटिंग कम्पटीशन व नवजात बालिकाओं का जन्म दिवस एवं अभिभावक का अभिनंदन कार्यक्रम के साथ जन्म प्रमाण पत्र का वितरण, सुकन्या समृद्धि योजना का प्रचार-प्रसार, बालिकाओं के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, डोर टू डोर कैम्पेन एवं ब्लाक/ग्राम पंचायत स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाना है। इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार पटेल, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर, सीओ सिटी हिमांशु गौरव, जिला कार्यक्रम अधिकारी पुष्पा वर्मा मौजूद रहे।