{"_id":"5b5893dd4f1c1b51748b702e","slug":"101532531677-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर रोपे जाएंगे एक लाख इक्कीस हजार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर रोपे जाएंगे एक लाख इक्कीस हजार पौधे
Updated Wed, 25 Jul 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर रोपे जाएंगे एक लाख इक्कीस हजार पौधे
ललितपुर। स्वतंत्रता दिवस पर जिले में एक लाख इक्कीस हजार पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए वन विभाग ने अपनी सभी रेंजों में 32 स्थलों का चयन किया है। जिनमें इन पौधों का रोपण किया जाएगा। मानसून सीजन के दौरान कुल बारह लाख पैतालीस हजार दो सौ छब्बीस पौधों का रोपण किया जाना है। इनमें से एक लाख इक्कीस हजार पौधे एक दिन में रोपने की योजना बनाई गई है। ललितपुर वन रेंज अंतर्गत 25 हजार एवं तालबेहट रेंज अंर्तगत 13 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। वन विभाग के अफसरों ने इस पौधरोपण के लिए तैयारी आरंभ कर दी है। जिसके तहत नर्सरियों में उपलब्ध पौधों को चिह्नित स्थलों पर पहुंचाने की जिम्मेदारी रेंज कर्मियों को सौप दी गई हैं। जिला प्रशासन ने पौधरोपण की निगरानी के लिए अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। वहीं, जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने हर घर में एक सहजन का पौधा रोपित कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। जिसकी शुुरुआत 26 जुलाई से हो रही है। इस दौरान शहर में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार को इसकी जिम्मेदारी सौपी गई है। अधिशासी अधिकारी ने पौधरोपण में सहभागिता बनाने के लिए प्रचार का सहारा लिया है। इसमें पौधे के फायदे गिनाए जा रहे हैं। वहीं, घुसयाना की सभासद कुंजलता ने अपने वार्ड में सहजन के पौधे लगवाने की इच्छा जाहिर की है।