{"_id":"5b37e75f4f1c1b254d8b950c","slug":"101530390367-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों के विरोध के चलते तीन प्रस्ताव गिरे और दो लटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों के विरोध के चलते तीन प्रस्ताव गिरे और दो लटके
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोध के चलते तीन प्रस्ताव नहीं हुए पास
- दो लटके, कई सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को भी रखा
- बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शनिवार को नगर पालिका परिषद की हुई बोर्ड बैठक में सभासदों के विरोध के चलते तीन प्रस्ताव पास नहीं हो सके। साथ ही दो अन्य प्रस्तावों का भी ब्योरा तलब कर लिया गया। इस दौरान कई सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को भी रखा। साथ ही शहर में बेहतर सफाई व्यवस्था बनाने के लिए आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई।
पालिका सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में कार्यालय अधीक्षक रमाकांत तिवारी ने एजेंडा पढ़कर सुनाया। इस दौरान कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिसमें सुम्मेरा तालाब में जलकुंभी निकालने के बदले मुरार का ठेका कराए जाने पर सभासदों ने असहमति जताई। इसके बाद नाला निर्माण के शेष भुगतान पर सभासद बिफर गए। उन्होंने कहा कि पूर्व के समय भुगतान पर वर्तमान बोर्ड में चर्चा करने का क्या औचित्य है। इस दौरान सभासद रामबाबू यादव ने नेहरू नगर श्मशान/कब्रिस्तान में एक एक नगर के लिए बीस मीटर हाईमास्क खरीदे का प्रस्ताव रखा। जिस पर सभी सभासद सहमत नहीं हुए। इस तरह तीनों प्रस्ताव निरस्त किए गए। वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान वीरेंद्र जैन से 1000 क्विंटल सफेद बारीक चूना की आपूर्ति ली गई थी, जिसे तत्कालीन अध्यक्ष ने स्वीकृत किया था। जिसका भुगतान संबंधित फर्म को करने पर सभासद तैयार नहीं हुए। उधर वर्ष 2018-19 में पालिका के समस्त वाहनों आदि के लिए डीजल आपूर्ति में अनुमानित छह लाख रुपये प्रतिमाह स्वीकृत करने से इंकार कर दिया। इन दोनों प्रस्तावों पर सभासदों ने ब्योरा तलब करते हुए आगामी बैठक में इसे रखने के लिए कहा। इस दौरान कई प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। वार्ड नंबर 17 के सभासद मोदी पंकज जैन ने मोहल्ले में सीसी सड़क व नाली निर्माण की मांग की। सभासद अनुराग जैन शैलू ने नगर में पहले से लगी मार्ग पट्टिकाओं की फिर से स्थापना कराने की मांग रखी। सभासद जहीर अली रानू ने वार्ड का क्षेत्रफल बढ़ने के कारण बेहतर सफाई के लिए आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की। सभासद कुंजलता कुशवाहा ने नगर के समस्त खाली पोलों पर बरसात के पूर्व एलइडी लाइटें लगाने एवं इलाइट श्मशान घाट के दोनों ओर पेड़ पौधों की सुरक्षा के लिए लोहे की जाली लगाकर बाउंड्रीवाल बनाने की मांग की। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू, उप नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार, सभासद रामवती रजक, मुकेश रजक, कृष्ण कुमार पंथ, पूजा ग्वाला, रोहित राठौर, रजनी रजक, उदय प्रताप पटेल, भारत
भूषण चौरसिया, अफजुल रहमान, नाजिया रजा, मंजू शर्मा, कुंजलता, जमुना बाई, महेंद्र कुमार सिंघई, हरीओम कुशवाहा, जगभान कुशवाहा, शिवानी पाठक, गीता यादव, बाकर अली, आशा श्रीवास्तव, अनुराग चौबे व सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार, जेई विपिन कुमार व हबीब खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
छह करोड़ उन्तालीस लाख रुपये से होंगे विकास कार्य
नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में निर्माण कार्यों पर फोकस रहा। इनमें सुम्मेरा तालाब के गहराई से लेकर वार्डों की सड़क नाली के प्रस्तावों की मंजूरी प्रदान की गई है। यही नहीं, सुम्मेरा तालाब के गहराई के काम में संशोधन भी लाया गया। जिसमें पहले बोर्ड ने बारह लाख अड़तालीस हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की थी, लेकिन मशीनरी में डीजल का पेच फंस गया था। इसलिए इसमें संशोधन कर डीजल के भुगतान की भी स्वीकृति ली। वहीं, आउट सोर्सिंग के बिजली कर्मचारियों का निर्माण विभाग में समायोजन, दिशा सूचक साइन बोर्ड पर बोर्ड की स्वीकृति चर्चा में रही। इस तरह बोर्ड ने छह करोड़ उन्तालीस लाख छप्पन हजार नौ पचास रुपये के कामों को हरी झंडी दे दी।
ये रहे दिलचस्प पहलू
एक सभासद द्वारा सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई जिसे अनदेखा कर दिया गया। वहीं, बिजली विभाग में आवश्यकता से अधिक कर्मचारियों को बिना किसी विरोध के निर्माण विभाग में समायोजित करने पर हामी भर दी गई। इसी तरह एक अन्य सभासद ने पार्क की जर्जर व्यवस्था सुधारने की मांग की। वहीं, इससे पहले छह जून को जारी हुए एजेंडे में पार्क में झूला, स्लाइड आदि के मरम्मत को शामिल किया गया था। जिसे वर्तमान बैठक के एजेंडे से अलग कर दिया गया।
एक घंटे देर से शुरू हुई बैठक
- नगर पालिका में हुई बैठक करीब एक घंटे लेट शुरू हुई। सुबह ग्यारह बजे बैठक होनी थी जो दोपहर करीब बारह बजे प्रारंभ हुई। इससे पहले तक अध्यक्ष की सभासदों के साथ अनौपचारिक बैठक उनके चैंबर में होती रही।
पतियों की बैठक में रही मौजूदगी
बोर्ड बैठक में अध्यक्ष व सभासद की मौजूदगी के अलावा अन्य लोगों की भागीदारी पर रोक है। इसके बाद भी बैठक में जनप्रतिनिधियों के पतियों की भागीदारी देखी गई। वहीं, बैठक में सांसद, विधायक, एमएलसी की गैर मौजूद रहे। नए बोर्ड की बैठक में अभी तक एक बार एमएलसी ही बैठक में शामिल हुई है जबकि एक बैठक में विधायक पुत्र सम्मिलित हुए थे। उसके बाद से विधायक, सांसद, एमएलसी बैठक में नजर नहीं आए। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष रजनी साहू का कहना है कि विधायक, सांसदों की व्यस्तता बनी हुई है, जिससे वह बैठक में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।