फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सवालों के घेरे में सुम्मेरा तालाब के गहरीकरण का कार्य

सवालों के घेरे में सुम्मेरा तालाब के गहरीकरण का कार्य

Mon, 21 May 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
सवालों के घेरे में सुम्मेरा तालाब के गहरीकरण का कार्य
सवालों के घेरे में सुम्मेरा तालाब की गहराई का काम
विज्ञापन

- अलग-अलग जगह मिट्टी भेजा जाना बना चर्चा का विषय
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। सुम्मेरा तालाब में कराए जा रहे गहराई के कार्य पर अंगुलियां उठना शुरू हो गई हैं। नगर पालिका परिषद की मशीनों से खुदाई की जा रही है, उसकी मिट्टी तालाब में ही डंप की जा रही है। वहीं, अन्य मशीनों से खोदी जा रही मिट्टी को किसी दूसरी जगह ले जाया जा रहा है। जो चर्चा का विषय बन गया है। इस संबंध में बुंदेलखंड विकास सेना ने डीएम को ज्ञापन देने का निर्णय लिया है।
ऐतिहासिक एवं आस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण सुम्मेरा तालाब की गहराई का काम कराया जा रहा है। जिसमें नगर पालिका परिषद के साथ कुछ निजी लोगों ने अपनी मशीनें उतारी हैं। जिनसे खुदाई का काम चल रहा है। नगर पालिका की लगी मशीनों से करीब दो सैकड़ा मिट्टी से भरे डंपर के चक्कर पूरे चुके हैं लेकिन इसकी मिट्टी तालाब से बाहर नहीं की गई है। उसे तालाब के एक किनारे डंप किया जा रहा है। वहीं, जिन लोगों की निजी मशीनों से खुदाई का काम चल रहा है, उनकी मिट्टी तालाब से बाहर ले जाई जा रही है। कोई इस मिट्टी से अपने प्लाट को समतल कर रहा है तो कोई इसे कॉलेज में डलवाना चाहता है। इस मिट्टी को उठाने में किसान कम ही दिलचस्पी दिखा रहे हैं। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रजनी साहू का तर्क है कि तालाब से मिट्टी ज्यादा निकलनी है। वर्तमान में और कहीं डंपिग स्थल नहीं है इसलिए इसे तालाब में ही डंप कराया जा रहा है। पंद्रह जून तक तालाब की सिल्ट साफ कर दी जाएगी। जो पार्क बनाने की बात की जा रही है वह अफवाह है। इस मामले में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार पहले से ही दूरियां बनाए हुए हैं। उनका कहना है कि तालाब गहराई होने के अलावा कोई जानकारी नहीं है। इस कार्य को स्वयं अध्यक्ष देख रही हैं। उधर, बुंदेलखंड विकास सेना के प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि तालाब के गहराई के मामले में डीएम को ज्ञापन सौपा जाएगा। तालाब की प्रकृति से छेड़छाड़ की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

.......
कोई भी ले जा सकता है
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रजनी साहू का कहना है कि तालाब में करीब चार फुट खुदाई की जानी है। जिसमें करीब तीन लाख क्यूबिक मीटर मिट्टी निकलने की संभावना है। इस मिट्टी को कोई भी उठाकर कहीं भी इसका इस्तेेमाल कर सकता है। यदि मौसम अनुकूल रहा तो पंद्रह जून तक यह काम पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed