फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   श्रमिक सम्मेलन का आयोजन हुआ

श्रमिक सम्मेलन का आयोजन हुआ

Mon, 21 May 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
श्रमिक सम्मेलन का आयोजन हुआ
132 लाभार्थियों को 39.07 लाख के स्वीकृति पत्र दिए
विज्ञापन

श्रमिक सम्मेलन व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
रविवार को श्रमिक सम्मेलन और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन राजकीय इंटर कालेज ललितपुर में किया गया, जहां श्रम सेवा योजन राज्यमंत्री ने शिशु व मातृत्व हितलाभ और बालिका मदद योजना के अंतर्गत 132 लाभार्थियों को उनतालीस लाख सात हजार रुपए के स्वीकृति पत्र और पंद्रह श्रमिकों को बालिका मदद योजना के अंतर्गत प्रति लाभार्थी 25 हजार रुपये जमा सावधि का प्रमाण पत्र दिया गया।

श्रमिक सम्मेलन में जिलाधिकारी द्वारा श्रमिकों को सुझाव दिया गया कि वह अपने श्रम विभाग के पंजीयन की जानकारी अपने परिवार को अवश्य दें क्योंकि कई बार ऐसा संज्ञान में आया है कि श्रमिकों के परिवारों को पंजीयन की जानकारी न होने के कारण उनके आश्रितों को निर्माण कामगार मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना एवं अंत्येष्टि सहायता योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। समस्त कार्यदायी संस्थायें उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार नियमावली 2009 के प्राविधानों के अनुसार अपने ठेकेदारों का पंजीयन श्रम विभाग में अवश्य करायें, जिससे ठेकेदारों के श्रमिकों का पंजीयन नियमानुसार किया जा सके। उन्होंने श्रम विभाग को अधिक से अधिक पंजीयन कराने के निर्देश दिये। श्रम सेवा योजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ द्वारा शिशु हितलाभ एवं मातृत्व हितलाभ तथा बालिका मदद योजना के अन्तर्गत 132 लाभार्थियों को उनतालीस लाख सात हजार रुपए के स्वीकृति पत्र एवं पंद्रह श्रमिकों को बालिका मदद योजना के अंतर्गत प्रति लाभार्थी पच्चीस हजार जमा सावधि का प्रमाण पत्र दिया गया। श्रमिक सम्मेलन में श्रम सेवा योजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, उपश्रमायुक्त झांसी रचना केसरवानी, उपजिलाधिकारी महेश दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी ललितपुर एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजकुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानवेंद्र सिंह जिलाधिकारी द्वारा की गयी। उपश्रमायुक्त झांसी क्षेत्र झांसी द्वारा विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन किये जाने के निर्देश दिये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed