फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   राजनीति: महरौनी पेज

राजनीति: महरौनी पेज

Sat, 07 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
राजनीति: महरौनी पेज
भाजपा ने दी देश को नई दिशा: मनोहर लाल पंथ
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया पार्टी का 38 वां स्थापना दिवस
मंत्री कार्यालय पर आयोजित किया गया कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
सिलावन (ललितपुर)।
37 वर्ष पूर्व मात्र 11 सदस्यों से शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी में आज 11 करोड़ से भी अधिक सदस्य हैं, जो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर देश की राजनीति को नई दिशा दे रही हैं।
इस पार्टी के लाखों करोड़ों समर्पित कार्यकर्ता नेपथ्य में रहकर मां भारती की सेवा कर रहे हैं। भाजपा का लगातार हो रहा विस्तार इस बात का प्रतीक हैं कि लोगों की आस्था और विश्वास पार्टी नेतृत्व में बढ़ रहा है और देश के कोने-कोने से अपार जनसमर्थन मिल रहा हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के 38 वे स्थापना दिवस के मौके पर श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री उत्तरप्रदेश शासन मनोहर लाल पंथ ने किसरदा स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कार्यकर्ता को पार्टी की रीढ़ बताते हुए आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील भी की।
विज्ञापन

इस मौके पर श्री राम पटेरिया, पूर्व विधायक देवेंद्र, सहकारी समिति महरौनी अध्यक्ष महेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष आशुतोष सेंगर, विक्रम बजाज, प्रभूराय, मोना तिवारी, सोनू चौबे आदि ने भी अपने विचार रखे। इसके पूर्व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर नेताद्वय ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर नाथूराम सिंह, हरीशंकर सोनी, राघवेंद्र पटेरिया, बद्री नायक, पार्षद आशीष पंडा, दीपक सिंघई, अजय राजा, आनंद राय, जगदीश निरंजन, कैलाश साहू, महेंद्र खटीक, प्रभु साहू, नारायण सिंह, भानू परिहार, रामबाबू दुबे, देवेंद्र तिवारी, कार्यालय प्रभारी त्रिलोकी नारायण गोस्वामी, सहायक कालीचरन चौबे, प्रधान हाकिम सिंह, अनुरुद्ध सिंह सहित बड़ी मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष श्रीराम पटेरिया संचालन धर्मेंद्र पाठक और आभार मंडल अध्यक्ष आशुतोष सेंगर ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed