फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नेहरुनगर में खुलेगा विद्युत बिलिंग काउंटर

नेहरुनगर में खुलेगा विद्युत बिलिंग काउंटर

Fri, 13 Oct 2017 01:35 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
नेहरुनगर में खुलेगा विद्युत बिलिंग काउंटर
अब नेहरू नगर में जमा हो सकेंगे बिजली बिल
विज्ञापन

ललितपुर। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए नेहरुनगर में बिजली विभाग द्वारा बिलिंग काउंटर खोला जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को रेलवे गेट बंद होने या विद्युत कार्यालय दूर होने के कारण बिल जमा करने के लिए परेशान न होना पड़े और समय से भुगतान कर सकें। इसके साथ ही डैम रोड पर सर्किल कार्यालय भी खोला जाना प्रस्तावित है, जहां अब अधीक्षण अभियंता भी बैठेंगे।
बिजली विभाग अब उपभोक्ताओं की सुविधा और अधिक से अधिक राजस्व जमा कराने के उद्देश्य से नेहरुनगर में भी बिलिंग काउंटर स्थापित करने जा रहा है। मुहल्ला नेहरुनगर में बाल सुधार सुधार ग्रह के पास बन रहे विद्युत सब स्टेशन में यह कार्यालय फिलहाल स्थापित किया जाएगा। हालांकि विद्युत सब स्टेशन के संचालन में कुछ महीने लगने का अनुमान है। लेकिन उपभोक्ताओं की सुविधाओं को देखते हुए अधिशासी अभियंता डीआर विमलेश ने यह निर्णय लिया है। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर नझाई बाजार स्थित विद्युत कार्यालय में भी एक अतिरिक्त काउंटर की स्थापना की गई है। जहां महिलाओं के अलावा वरिष्ठ नागरिक अपना बिल जमा कर सकेंगे। हालांकि उन्होंने उपखंड अधिकारी को यह भी निर्देश हैं कि काउंटर खाली होने पर अन्य लोगों के बिल भी इस अतिरिक्त काउंटर पर जमा कराए जाएंगे। वहीं जनपद मुख्यालय में सर्किल कार्यालय की स्थापना तो कर दी गई है, लेकिन सर्किल कार्यालय न होने के कारण अधीक्षण अभियंता को जिला परिषद स्थित विद्युत खंडीय कार्यालय में ही सेवाएं देनी पड़ रही हैं, लेकिन अब विभाग द्वारा शीघ्र ही आजादपुरा में डैम रोड पर मिट्टी के तेल के डिपो के सामने कार्यालय प्रस्तावित किया गया है, जिसका शीघ्र ही संचालन शुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


आफिस हैं नहीं कहां बैठे नए अफसर
जिले में विद्युत विभाग का विस्तार होने के बाद लगातार अधिकारियों की तैनाती की जा रही है। ललितपुर में अधीक्षण अभियंता और पंचम एसडीओ की तैनाती पहले ही की जा चुकी है। वहीं, गत दो दिन पूर्व अब टेस्ट डिवीजन और ग्रामीण खंडीय अधिशासी अभियंता की भी तैनाती कर दी गई है। जिले मेें नवसृजित कार्यालय स्थापित करने की घोषणा के साथ अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है, लेकिन अधिकारियों के बैठने के लिए कार्यालय स्थापित नहीं किए गए हैं, जिसके चलते वर्तमान में एक साथ दो-दो अधिकारियों को पुराने कार्यालय में ही बैठना पड़ रहा है। अब दो अधिशासी अभियंता भी आ रहे हैं, जिनको बैठने के लिए नए कार्यालयों का स्थान निर्धारित नहीं है। ऐसे में नवीन कार्यालय का स्थान निर्धारित नहीं होने की वजह से कई अधिकारी बिजली विभाग के अधिकारी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त कार्यालय नहीं होने के कारण वर्तमान में अधीक्षण अभियंता समेत कई अधिकारी शरणार्थी बने हुए हैं और किसी प्रकार अपने को व्यवस्थित किए हुए हैं। एक ही कार्यालय में दो-दो अधिकारी एक साथ बैठ रहे हैं, जबकि उनके खंडीय या उपखंडीय कार्यालय अलग-अलग होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed