फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   10 people found corona positive

दस व्यक्ति मिले कोरोना संक्रमित

Thu, 12 Nov 2020 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
10 people found corona positive
corona - फोटो : corona
ललितपुर। बुधवार को विभिन्न सेंटरों से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1,744 व्यक्तियों के सैंपल लिए। एंटीजन की जांच रिपोर्ट में दस व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। 77 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

टीम ने सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से 1,744 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इसमें 654 सैंपल महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए हैं। ट्रू- नॉट किट से पांच व एंटीजन किट से 1,085 सैंपल लिए गए, जिसमें एंटीजन किट से लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट में दस व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी दो, मोहल्ला चौबयाना, रावतयाना व घुसयाना निवासी एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के ब्लॉक बार के ग्राम गदयाना निवासी तीन, तालबेहट व, महरौनी में एक-एक कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

--------
1,998 की रिपोर्ट आना बाकी
जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 2,935 पहुंच गया है। इनमें 44 व्यक्तियों की मौत हो चुकी और 2,814 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 77 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1,876 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बुधवार को लिए गए सैंपलों की जांच में 10 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को सुविधा के अनुसार उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
- डा. मुकेश चंद्र दुबे
प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed