फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   1,31,694 people testing health

1,31,694 लोगों का टीम ने परखा स्वास्थ्य

Sat, 11 Jul 2020 11:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
1,31,694 people testing health
ललितपुर। कोविड-10 के अंतर्गत सर्दी, जुकाम व सांस लेने में दिक्कत व बुखार का सर्वे किया जा रहा है। शनिवार को आशा व आंगनबाड़ी कर्मचारियों की 378 टीमों ने सर्वे किया। इसमें 22,838 घरों का सर्वे कर 1,31,694 व्यक्तियों की जांच की, लेकिन किसी में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं मिले। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप जिले में तेजी से पैर पसार रहा है। संक्रमण को लेकर कोविड-10 सर्दी, जुकाम और सांस लेने में तकलीफ होने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। अभियान में टीमों द्वारा लोगों के घर-घर जाकर सर्वेकर स्क्रीनिंग की जा रही है। इसमें ललितपुर नगर में डा. हुसैन खां के नेतृत्व में 47 टीमों ने 3141 घरों पर जाकर जांच की। इसी तरह ब्लॉक बार में डा. सीपी राजपूत के निर्देशन में 60 टीमें 3466 घरों तक पहुंचीं। ब्लॉक जखौरा में डा. प्रदीप यादव के नेतृत्व में 68 टीमों ने 4279 व महरौनी में डा. आरके वर्मा के नेतृत्व में 51 टीमों ने 2295, मड़ावरा में डा. विशाल पाठक के निर्देश पर 44 टीमों ने 2626 घरों और ब्लाक बिरधा में डा. अजय खरे के नेतृत्व में 47 टीमों ने 2768 घरों का सर्वे किया। ब्लॉक तालबेहट में डा. नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में 61 टीमों ने 3563 घरों का सर्वे किया। इस दौरान सर्वेक्षण टीमों ने 1,31,694 व्यक्तियों से जुकाम, खांसी ओर सांस लेने में तकलीफ की जानकारी ली। इस दौरान किसी में कोई लक्षण नहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed