फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Zone of Excellence system implemented to prevent accidents

Lakhimpur Kheri News: हादसे रोकने के लिए जोन ऑफ एक्सीलेंस व्यवस्था लागू

Fri, 07 Feb 2025 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Zone of Excellence system implemented to prevent accidents
लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर अवैध कट को बंद करतीं डीएम दुर्गा श​क्ति नागपाल व एसपी संकल्प शर्मा। स्
लखीमपुर खीरी। हादसों पर लगाम लगाने के लिए शहर के 10 किलोमीटर परिधि में जोन ऑफ एक्सीलेंस व्यवस्था लागू कर दी गई है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने शुक्रवार को जोन ऑफ एक्सीलेंस को घोषित करते हुए शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि अभियान के बेहतर परिणाम पर इसको पूरे जिले में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में सड़क हादसों को रोकने एवं हादसे के दौरान उन्होंने वाली मृत्यु को जीरो करने के लिए नो हेल्मेट नो फ्यूल अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट के 10 किमी की परिधि के क्षेत्र को जोन ऑफ एक्सीलेंस घोषित किया गया है। लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर एलआरपी से दो किमी दूर हादसों का कारण बने अवैध कट को बंद कराया।
विज्ञापन

साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा के उपायों का अवलोकन किया। अभियान से जुड़े 84 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। जोन ऑफ एक्सीलेंस क्षेत्र में लोगों में सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि जोन ऑफ एक्सीलेंस के तहत एनसीसी, एनएसएस से जुड़े कैडेट्स सजग प्रहरी की भूमिका निभाते हुए ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता अभियान में अपनी सशक्त भूमिका निभाएंगे।

जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा के व्यापक उपायों, नवाचारों और डिजिटल समाधानों पर कार्य कर रहा है, जिससे भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। जोन ऑफ एक्सीलेंस के तहत सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाना, ओवर स्पीडिंग व गलत दिशा में ड्राइविंग, ओवरलोडिंग पर नियंत्रण के लिए आज से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed