फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   'Zinc sulphate is decreasing in district'

‘जिले की मृदा में पाई जा रही जिंक सल्फेट की कमी’ 

Sat, 10 Feb 2018 06:56 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Sat, 10 Feb 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
'Zinc sulphate is decreasing in district'
mp rekha
गन्ना विकास विभाग ने मंडलीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें गन्ना शोध संस्थान के वैज्ञानिकों ने ट्रेंच विधि से गन्ना बुआई कराने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसानों की आय को दोगुना करने को ध्यान में रखते हुए सहफसली खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया। गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर से आए डॉ. सुभाष सिंह ने कहा कि इस जिले की मृदा में जिंक सल्फेट की कमी पाई जा रही है, जिसका उपचार करना जरूरी है। तभी उत्पादन को बढ़ाने में मदद मिलेगी। एक हजार क्विंटल गन्ना प्रति हेक्टेअर में उत्पादन का लक्ष्य रखते हुए वैज्ञानिकों ने प्रजाति के चयन के बारे में विकल्पों सहित सुझाव रखे। 
विज्ञापन

नवीन मंडी स्थल राजापुर में हुई मंडलीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि/प्रभारी मंत्री गुलाब देवी नहीं पहुंची, जिससे कार्यक्रम निर्धारित समय से दो घंटे बाद शुरू हो सका। धौरहरा सांसद रेखा वर्मा ने मां सरस्वती को माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। इसके बाद उप गन्ना आयुक्त उषा पाल ने गोष्ठी के महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी कर दी जाए। वैज्ञानिक एवं संयुक्त निदेशक डॉ. अतुल सिंह ने गन्नेे में लगने वाले रोग एवं कीट नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि गन्ना क्रय केंद्रों पर मिल अधिकारियों ने जानबूझकर अव्यवस्थाएं उत्पन्न कर रखी हैं। इससे किसानों को मिल गेट तक गन्ना पहुंचाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि गन्ने की फसल इस जिले के लिए महत्वपूर्ण है। गन्ना मूल्य भुगतान के सवाल पर उन्होंने कहा कि चीनी का थोक मूल्य कम हो जाने से मिलों के सामने दिक्कत आई है, जिसमें पलिया मिल की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। डीएम ने शीघ्र भुगतान कराने का आश्वासन दिया है। गोष्ठी को सांसद अजय मिश्र टेनी, सदर विधायक योगेश वर्मा, मंजू त्यागी, जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल, जिला कृषि अधिकारी संतोष वर्मा, डीएचओ दिग्विजय सिंह, सीतापुर के डीसीओ दुष्यंत कुमार, डीसीओ कानपुर अजय कुमार सिंह समेत राय बरेली, फर्रुखाबाद के डीसीओ मौजूद रहे। मंच का संचालन विनय शुक्ल और एसडीआई अमित पांडेय ने किया। 
विज्ञापन

 
किसानों ने मिलों की मनमानी पर जताया रोष 
संगोष्ठी में कई किसानों ने चीनी मिलों की मनमानी पर रोष जताते हुए शिकायतें की। मैगलगंज गन्ना विकास समिति के उपाध्यक्ष जसपाल सिंह ने उपज बढ़ाने पर सवाल करते हुए अजबापुर मिल से पर्ची न दिए जाने का मामला उठाया। पेड़ी गन्ने की फसल खेत में ही खड़े होने की बात कही, जिस पर डीसीओ ब्रजेश कुमार पटेल ने संतुलन बनाने की बात कही। उन्होंने किसानों को अतिरिक्त बांडिंग के जरिए गन्ना आपूर्ति कराने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्टॉलों के मूल्यांकन में हरगांव मिल रही प्रथम 
संगोष्ठी में चीनी मिलों सहित कई विभागों ने स्टॉल लगाकर किसानों को जानकारियां दी। इनके प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन हुआ, जिसमें हरगांव शुगर मिल को प्रथम, अजवापुर को द्वितीय और इफ्को को तृतीय स्थान मिला। डीएम ने सभी को पुरस्कार दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed