फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Yuuwa Day was celebrated as the birth anniversary of Swami Vivekananda

युुवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

Thu, 12 Jan 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमुपर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमुपर खीरी। Updated Thu, 12 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Yuuwa Day was celebrated as the birth anniversary of Swami Vivekananda
swami vivekanand - फोटो : amar ujala
एबीवीपी ने की गोष्ठी, गायत्री युवा प्रकोष्ठ ने निकाला जुुलूस
विज्ञापन

जिले भर में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की 154 वीं जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। एबीवीपी ने ऋषि आश्रम में गोष्ठी की और गायत्री युवा प्रकोष्ठ ने मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान स्कूल कॉलेजों में भी गोष्ठियां करके विवेकानंद के बताए गए रास्ते पर चलने के लिए जागरूक किया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ऋषि आश्रम में गोष्ठी की, पं.दीनदयाल इंटर कॉलेज में पौधरोपण किया गया, जिसमें जिला संयोजक अपूर्वम मिश्रा, अमन मिश्रा, ललित पटेल, शिवांश तिवारी, निहारिका त्रिवेदी मौजूद रहे। गायत्री युवा प्रकोष्ठ ने सौजन्या तिराहे से मशाल जुलूस निकाला गया। सरस्वती शिशु मंदिर में हुए कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि हरीश चोपड़ा ने स्वामी विवेकानंद को युवाओं का प्रेरणा स्रोत बताया। यहां पर प्रधोनाचार्य रवींद्र नाथ तिवारी, तिलक राम पाठक, हेमनाथ सिंह, जगंनाथ भल्ला, प्रवीण बरनवाल मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र में हुई संगोष्ठी में केंद्र के अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। विनय वर्मा, सोनू, शिवम सिंह, पुनीत विनीत मौजूद रहे। राजकीय जिला पुस्तकालय में हुई गोष्ठी में डीआईओएस डॉ.ओपी गुप्ता ने कहा कि मां बाप की सेवा करना ही ईश्वर की सेवा करना है। डॉ.संजय मिश्रा ने विचार व्यक्त किए। यहां अनिल त्रिपाठी, माधव प्रसाद चतुर्वेदी, शिव कुमार गौड़, अनुराग बरनवाल, रीषू, रोली वर्मा, वर्षा, विनय, सतीश मौजूद रहे। श्री लक्ष्मण प्रसाद राज महाविद्यालय में हुई गोष्ठी में शंकर शरण श्रीवास्तव, सुरेश कुुमार ने विचार रखे। विनोद मौर्या, योगेंद्र दीक्षित, दिलजहां, चिराग अली, लकी राज, भारत प्रसाद बलजीत, विकास राज सहित कई लोग मौजूद रहे। वाईडी कॉलेज की गोष्ठी में प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी, एनसीसी के प्रवीण कुमार ने विचार रखे। ज्ञानबाबू मिश्रा, डॉ.सुभाष चंद्रा, डॉ.इष्ट विभू, डॉ.सत्यनाम मौजूद रहे। भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष राज किशोर पांडे प्रहरी ने विचार रखे। यहां श्रीपाल जैन, ज्ञान प्रकाश बरनवाल, प्रसून टंडन, डॉ.अनिल त्रिपाठी, मनीष बरनवाल, दिलीप गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती
पलियाकलां। पलिया मांटेसरी स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर प्रधानाचार्य रत्ना बाजपेई और भाजयुमो के जिलामंत्री उदयवीर सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अनूप गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र गर्ग, अरुण पांडे, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में हवन पूजन हुआ। प्रधानाचार्य डोरीलाल भार्गव, उप प्रबंधक राजेश भारतीय ने चित्र पर माल्यार्पण किया। छात्र चंद्रकांत मिश्रा के नेतृत्व में मोहल्ला टेहरा शहरी में सफाई की गई। जिसमें सोनू कश्यप, सन्नी कश्यप, नीरज, धीरज, सुनील कुमार, कुलदीप, आशीष भारती, शक्ति, लालू, वरूण, आसिफ आदि मौजूद रहे। भीरा कस्बे के विवेकानंद एकेडमी स्कूल में प्रबंधक अमनदीप सिंह और प्रधानाचार्य जयप्रीत कौर ने केक काटकर जयंती मनाई। यहां पर राहुल खन्ना, लवलेश दीक्षित, विकास राठौर, वरुण देव पांडे एवं को-ऑर्डिनेटर जॉर्ज पी जॉन, अनंत देव पांडे मौजूद रहे। भाजयुमो ने जिलामंत्री उदयवीर सिंह के प्रतिष्ठान पर स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्णानगर में सरस्वती शिशु मंदिर में हुए कार्यक्रम में छात्रों ने गीत कहानी, प्रेरक प्रसंग सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मोहम्मदी में पीडी भारतीय इंटर कॉलेज में जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य एसएन वर्मा, वीके सिंह, नैनेश कुमार, विनोद कुमार, कन्हैयालाल, आरती शुक्ला, अंजू राठौर, गीता गुप्ता मौजूद रहीं।
गोला गोकर्णनाथ में माया मेमोरियल सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र आयुष दीक्षित, इसराइल मंसूरी, रजनीश राना, नैंशी वर्मा, प्रिया ने विचार रखे। मुख्य वक्ता संजीव दीक्षित ने उनसे प्रेरणा लेने की बात की। विद्यालय के अध्यक्ष इंजीनियर रमेशचंद्र दीक्षित और प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने पौधरोपण किया।

राजकीय हाईस्कूल अहमदनगर में शिक्षक सतीश मिश्रा ने संस्मरण सुनाए। विद्यार्थियों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। मां गायत्री महाविद्यालय खम्हौल में प्रबंधक सत्यनरायन वर्मा, प्राचार्य डॉ. जटाशंकर सिंह सहित शिक्षक मौजूद रहे। सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या निकेतन, नवोदय इंटर कॉलेज, मां शारदे विद्या मंदिर, स्वामी रामाश्रम विद्या मंदिर में जयंती मनाई गई। खुटार रोड स्थित स्वामी विवेकानंद बाल उद्यान में सुंदरकांड का पाठ हुआ। शैक्षिक प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि डॉ. पूनम वर्मा ने किया। शहाबुद्दीनपुर स्थित महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में मन एक उड़ान समिति एवं पतंजलि योग संस्थान ने विश्व युवा दिवस मनाया, मुख्य अतिथि पीएचसी प्रभारी झाऊपुर डॉ.शरद वर्मा रहे। समिति ने 25 छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए। समिति की समन्वयक शिखा वर्मा ने प्रोत्साहन स्वरूप 2600, 700 एवं 200 रुपये के चेक बांटे। इस दौरान प्रधानाचार्य सर्वेश वर्मा, भगत जी, विपिन, मंजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed