{"_id":"666cb78203eda676270c6f14","slug":"youths-playing-cricket-pelted-stones-at-mla-camp-office-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-122257-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: क्रिकेट खेल रहे युवकों ने विधायक कैंप कार्यालय पर किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: क्रिकेट खेल रहे युवकों ने विधायक कैंप कार्यालय पर किया पथराव
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के मोहल्ला पटेलनगर में क्रिकेट खेल रहे युवकों ने रोशनी कम होने पर बृहस्पतिवार रात खंभे में कटिया डालनी चाही तो विवाद हो गया। कुछ युवकों ने सदर विधायक के कैंप कार्यालय पर पथराव कर दिया। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार लोगों को हिरासत में ले लिया लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है।
सदर विधायक योगेश वर्मा का पटेलनगर में कैंप कार्यालय है। यहां जनता दर्शन कार्यक्रम होता है। बृहस्पतिवार की रात कार्यालय के समीप कुछ लोग क्रिकेट खेल रहे थे। युवक पास के खंभे से कटिया डालकर रोशनी करने का प्रयास करने लगे। इसको देखकर कैंप कार्यालय में मौजूद विधायक के समर्थकों ने इसका विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई।
हालांकि विधायक के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। विधायक के जाने के बाद कुछ अराजक तत्वाें ने कैंप कार्यालय पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव होने की जानकारी होने के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बिठा लिया। कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी, चार लोगों से पूछताछ की जा रही है। विधायक या उनके समर्थकों की ओर से कोई भी तहरीर अभी तक नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।