{"_id":"661846da4197a66ccf0cf8f9","slug":"youth-who-went-to-fill-water-for-yesterdays-yatra-drowned-in-sharda-river-died-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-117763-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कलशयात्रा के लिए जल भरने गया युवक शारदा नदी में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कलशयात्रा के लिए जल भरने गया युवक शारदा नदी में डूबा, मौत
विज्ञापन
मृतक अनुपम गुप्ता
महेवागंज/सुंदरवल। श्रीनगर गांव में कलश यात्रा के लिए जल भरने गया युवक बृहस्पतिवार को पैर फिसलने से नदी में डूब गया। ग्रामीणों ने नदी से निकालकर उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, फूलबेहड़ क्षेत्र के श्रीनगर गांव में वीर बाबा मंदिर पर सात दिवसीय भागवत कथा के आयोजन की तैयारी चल रही थी। इसमें कलश यात्रा के लिए सैकड़ों भक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइक और पैदल शारदा नदी के पचपेड़ी घाट से जल भरने गए थे। ग्रामीणों के साथ गांव निवासी अनुपम गुप्ता (20) पुत्र विजय गुप्ता गया था। जल भरने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।
ग्रामीणों ने मशक्कत कर उसे बाहर निकाला। बेसुध हालत में परिजन उसे लेकर सीएचसी फूलबेहड़ पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि कलशयात्रा लिए पानी भरने के दौरान शारदा नदी में डूबने से युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
उत्साह के बीच अचानक गांव में पसरा मातम
भागवत कथा की तैयारियों से गांव में खूब चहल पहल थी, लेकिन जैसे ही अनुपम गुप्ता की मौत की खबर गांव पहुंची, मातमी सन्नाटा पसर गया है। तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था। गरीबी के चलते एक-एक पाई जोड़कर पिता विजय बेटे को पढ़ा-लिखा कर एक सरकारी अफसर बनाना चाहते थे। वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। बेटे की लाश देख माता पिता के आंसू नहीं रुक रहे हैं।
भीड़ के आगे बेबस नजर आई पुलिस
श्रीनगर गांव से सैकड़ों लोग जल लेने नदी पर गए थे। भीड़ का अंदाजा पुलिस को भी था। इसलिए पचपेड़ी घाट के पुल पर फूलबेहड़ थाने का पुलिस फोर्स भी तैनात थी। ग्रामीणों ने बताया कि बैरिकेडिंग की व्यवस्था नहीं की गई थी। भीड़ अधिक होने से पुलिस उन्हें रोक नहीं पाई।