फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth missing for a week, neighbors surrounded CO office

एक सप्ताह से युवक लापता, पड़ोसियों ने घेरा सीओ दफ्तर

Fri, 09 Sep 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Youth missing for a week, neighbors surrounded CO office
सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
पत्नी ने जताई पति की हत्या की आशंका, सीओ जांच कराएंगे
विज्ञापन

धौरहरा। थाना क्षेत्र के रामबट्टी निवासी एक युवक सप्ताह भर से लापता है, जिसका अब तक पता नहीं चल चका है। पत्नी ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए धौरहरा कोतवाली में तहरीर दी है। युवक के परिजन ने सीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन भी किया।
गांव निवासी श्याम सुंदर की पत्नी सुनीता देवी ने सीओ संजय नाथ तिवारी को दिए पत्र में आरोप लगाया कि एक सितंबर को उसके पति के मोबाइल पर किसी की कॉल आई थी। इसके बाद वह घर से बिना कुछ बताए चले गए। तब से आज तक उनका कुछ पता नहीं चल रहा हैं। सुनीता ने बताया कि बुधवार शाम जानकारी मिली कि श्याम सुंदर को दो युवक बेलवा गदियाना उठा ले गए हैं। आशंका है कि उन लोगों ने उसके पति की हत्या कर दी है।
विज्ञापन

उधर, इसी मामले को लेकर पड़ोसी महिलाओं और कस्बे के लोगों ने थाना परिसर में एकत्र होने के बाद सीओ ऑफिस का घेराव किया। सीओ को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ धौरहरा संजय नाथ तिवारी ने बताया कि आरोपियों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी। जल्दी ही मामले पर खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल काम करने गया युवक लापता
पलियाकलां। मोहल्ला टेहरा शहरी निवासी 35 वर्षीय राजू के एक सप्ताह से लापता होने की परिजन ने पुलिस में तहरीर दी है।
मोहल्ला टेहरा शहरी निवासी राजू एक सितंबर को नेपाल में काम करने की बात कहकर घर से निकला था। परिजन ने बताया कि उसने दो दिन में लौट आने की बात कही थी, लेकिन आठ दिन बाद भी नहीं लौटा है। नेपाल में वह जहां काम करने गया था उनसे भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। रिश्तेदारी में भी तलाश की गई। जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed