{"_id":"61632c5a8ebc3e2edf65bf09","slug":"youth-lakhimpur-news-bly462479821","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-16 फुटबाल में गुरूकुल के पांच छात्रों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-16 फुटबाल में गुरूकुल के पांच छात्रों का चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। फुटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से अंडर-16 फुटबाल के लिए हुए ट्रायल में गुरुकुल एकेडमी के पांच छात्रों का चयन हुआ है। पांचों छात्र 17 अक्तूबर को गोवा में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
गुरुकुल एकेडमी के प्रबंधक मुकेश अग्रवाल ने बताया कि फुटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से अंडर 16 का ट्रायल हुआ था। इसमें गुरुकुल एकेडमी के अंश मिश्रा, विविध टेकरीवाल, सुरेंद्र गुप्ता, मानस मिश्रा और कृष्णा शर्मा का चयन हुआ है। ये पांचों छात्र 17 अक्तूबर को गोवा में खेली जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए हैं। चयन करने वालों में फेडरेशन के संदीप अवस्थी, सुखवंत सिंह, प्रमोद यादव व संदीप सिंह रहे। इसके अतिरिक्त स्कूल में सेल्फ डिफेंस के लिए बच्चों को जूडो-कराटे का भी अभ्यास कराया गया।