फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth injured by beating of girlfriend's family dies

Lakhimpur Kheri News: प्रेमिका के परिजनों की पिटाई से घायल युवक की मौत

Wed, 10 May 2023 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Youth injured by beating of girlfriend's family dies
मृतक अभिजीत फाइल फोटो
ममरी। प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में मृतक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका के पिता पर रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक अभिजीत पांच दिन पहले शुक्रवार रात प्रेमिका से मिलने गया था, जहां प्रेमिका के परिजन ने उसकी पिटाई की थी। लखनऊ में इलाज के दौरान सोमवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव रम्मापुर निवासी 22 वर्षीय अभिजीत का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह पांच मई की रात अपनी प्रेमिका से मिलने गजियापुर गांव गया था। जहां दबंगों ने उसकी लाठी-डंडों से पिटाई की थी। उसे गंभीर हालत में लखनऊ में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की बहन माधुरी देवी की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताए गए हैं।
विज्ञापन


प्रेम संबंध से खफा था पिता
मृतक अभिजीत की बहन माधुरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी की पत्नी अपनी बेटी की शादी अभिजीत के साथ करना चाहती थी, लेकिन वह तैयार नहीं था। क्योंकि उसने अपनी बेटी की शादी मैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव में तय कर दी थी। लड़के वालों को जब प्रेम प्रसंग का पता चला तो उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर आरोपी ने पांच मई की रात अभिजीत को फोन करके गजियापुर बुलाया और अपने साले व साढ़ू के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा। उसके प्राइवेट पार्ट को भी चोट पहुंचाई। अभिजीत को गन्ने की पत्ती डालकर जलाने की कोशिश भी की। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने घायल अभिजीत को जिला अस्पताल लखीमपुर पहुंचाया। जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।


लड़के वालों को मेसेज करता था अभिजीत
पुलिस के मुताबिक प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने पर अभिजीत लड़के वालों को मेसेज भेजता था। इसी कारण उसकी शादी टूट गई थी। इससे आरोपी बौखला गया था। इस बात को लेकर उसके घर में भी कलह रहती थी। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर युवती के पिता और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामला धारा 304 में तरमीम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed