फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth dies under suspicious circumstances

युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 14 Sep 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:21 AM IST
सार

युवक की संदिग्ध हालात में मौत- परिजन ने शराब में जहर पिलाने का लगाया आरोप - सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदपुरा का मामला संवाद न्यूज एजेंसीलखीमपुर खीरी।परिजन ने गांव के ही तीन लोगों पर शराब में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है।रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances

विस्तार

परिजन ने शराब में जहर पिलाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदपुरा का मामला
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की एलआरपी चौकी ग्राम चंदपुरा में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन ने गांव के ही तीन लोगों पर शराब में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है।

चंदपुरा गांव निवासी रमेश चंद्र वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 12 सितंबर 2022 को अपराह्न दो बजे उनके पुत्र अमित कुमार (29) से मिलने के लिए गांव के ही तीन लोग आए। घर पर अमित नहीं था तो रमेश ने आने का कारण पूछा, तो विपक्षी ने कहा कि जब अमित आएगा तब पता चलेगा। इस पर रमेश ने फोन कर अमित को घर बुलाया। इसके बाद विपक्षी से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद होने लगा। तब विपक्षी ने ब्याज सहित रुपये मांगे और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थोड़ी देर बाद अमित लखीमपुर आया। आरोप है कि विपक्षियों ने अमित को शराब में जहरीला पदार्थ खिलाकर उसे घर छोड़ गए। अस्पताल ले जाते समय अमित ने रास्ते में दम तोड़ दिया। निरीक्षक अपराध संजय सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed