फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   youth dies due to drowning in the drain

भगहर नाला में नहा रहे युवक की डूबकर मौत

Fri, 19 Jul 2019 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
youth dies due to drowning in the drain
ईसानगर। घाघरा नदी से निकलकर शिवपुर गांव के किनारे से निकले भगहर नाले में बुधवार की शामन मछली का शिकार करने गए एक युवक की नहाते समय डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। गुरुवार की सुबह गोताखोरों ने उसका शव बरामद किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

घाघरा नदी से भगहर नाला गांव शिवपुर के पास से होते हुए निकला है। यह नाला करीब 50 मीटर चौड़ा है। गांव शिवपुर निवासी कोइला पासी का पुत्र दुर्गेश पासी (28) बुधवार को मछली मारने भगहर नाला अपने भतीजे विकास के साथ गया था। शाम करीब पांच बजे दुर्गेश नहाने के लिए नाले में उतर गया। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में पहुंच गया। नाला में फैली जलकुंभी में वह फंस गया। जलकुंभी मे फंसा दुर्गेश जब पानी से ऊपर नहीं आया तो भतीजे विकास ने घर वालों को सूचना दी। आनन-फानन में परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए और रात भर दुर्गेश की तलाश की, लेकिन उसका कही पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह गोताखोरों ने जलकुंभी में फंसे दुर्गेश के शव को ढूंढ निकाला। शव मिलते ही पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गयी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक अजय मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed