{"_id":"66789aa2222bdcebd7016324","slug":"younger-brother-attacked-with-axe-surrendered-in-police-station-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-122998-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छोटे भाई को कुल्हाड़ी मारी, थाने में किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छोटे भाई को कुल्हाड़ी मारी, थाने में किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर में भैंस बांधने की जगह में खूंटा गाड़ने को लेकर दो भाइयों के बीच खूनखराबा हो गया। गुस्साए बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी खुद ही खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर में रविवार की दोपहर करीब एक बजे दो भाइयों हीरालाल और छत्रपाल के बीच विवाद हो गया। हीरालाल ने छोटे भाई छत्रपाल से जमीन में गाड़े गए खूंटे को उखाड़ लेने के लिए कहा। इस पर छत्रपाल ने मना कर दिया। इसी बात से विवाद बढ़ गया। गुस्साए बड़े भाई ने गालीगलौज शुरू कर दी। कुछ देर बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई।
आरोप है कि बड़े भाई हीरालाल कुल्हाड़ी निकाल ले आए और छोटे भाई के सिर पर वार कर दिया। कुल्हाड़ी लगने से छत्रपाल अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने घायल छत्रपाल को जिला अस्पताल ओयल अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
एसओ कौशल किशोर ने बताया कि जमीन को लेकर सगे भाइयों में विवाद हुआ है। आरोपी हीरालाल के विरुद्ध धारा 308 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी हीरालाल ने कुल्हाड़ी के साथ खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।