{"_id":"5f05f9938ebc3e63a61f1d21","slug":"young-team-will-show-online-shringar-puja-to-devotees-in-chhoti-kashi-lakhimpur-news-bly412051161","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी काशी में युवा टीम श्रद्धालुओं को दिखाएगी ऑनलाइन शृंगार पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी काशी में युवा टीम श्रद्धालुओं को दिखाएगी ऑनलाइन शृंगार पूजा
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कोरोना वैश्विक महामारी के संकट काल में जहां छोटी काशी के सावन मेले पर प्रशासन ने पाबंदी लगा दी है तो सोमवार को पौराणिक शिव मंदिर के कपाट बंद कराकर पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है। ऐसे में नगर की युवा टीम गोला टूरिज्म वेबसाइट बनाकर भगवान शिव की शृंगार पूजा ऑनलाइन घर बैठे श्रद्धालुओं को दिखाएगी।
शिव मंदिर के निकट निवासी विनायक श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2019 में उसने प्रशांत, प्रेम गुप्ता, आरव सिंह, प्रांशु मिश्र, प्रशांत सिंह सहित 12 साथियों की टीम के साथ गोला टूरिज्म नाम से वेबसाइट बनाई थी। जिसमें उसने पौराणिक शिव मंदिर, भूतनाथ मंदिर, त्रिलोकी नाथ मंदिर, लक्ष्मणयती, क्लेश हरण मंदिर, मां मंगला देवी मंदिर सहित कई मंदिरों के पौराणिकता के प्रमाण सहित डाटा अपलोड किए हैं।
नगर, क्षेत्र और आसपास के जिलों के लाखों शिव भक्तों से छोटी काशी के सावन मेला और पौराणिक शिव मंदिर से आस्था जुड़ी है। प्रत्येक सोमवार को जब शृंगार पूजा के लिए मंदिर के कपाट खुलेंगे तो टीम द्वारा वेबसाइट, फेसबुक और यूट्यूब के जरिए घर बैठे ही शिव भक्तों को भगवान भोलेनाथ की शृंगार पूजा दिखाई जाएगी। संवाद