{"_id":"66e1e294fa9cdc3a8e048066","slug":"young-man-who-went-to-tie-sugarcane-dies-in-tiger-attack-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-128846-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गन्ना बांधने गए युवक की बाघ के हमले में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गन्ना बांधने गए युवक की बाघ के हमले में मौत
विज्ञापन
ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे अधिकारी संवाद
विज्ञापन
ममरी। खेत में गन्ना बांधने गए हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव मूड़ा अस्सी के एक युवक की बुधवार को बाघ के हमले में जान चली गई। 15 दिन में बाघ के हमले में मौत की यह दूसरी घटना है। इसके बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर गोला-सिकंदराबाद मार्ग जाम कर दिया।
हैदराबाद पुलिस और वन विभाग की टीम के समझाने के बावजूद ग्रामीण जिलाधिकारी के मौके पर आने की मांग पर अड़े रहे। तीन घंटे तक चले विरोध-प्रदर्शन की वजह से मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
मोहम्मदी-महेशपुर रेंज क्षेत्र में 27 अगस्त को बाघ ने गांव इमलिया निवासी अमरेश कुमार को हमला कर मार डाला था। वन विभाग तब से बाघ को पकड़ने की कवायद में जुटा है। हालांकि अब तक उनके हाथ कुछ नहीं लगा। बाघ ने बुधवार को एक और युवक पर हमला कर मार डाला।
विज्ञापन
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव मूड़ा अस्सी निवासी जाकिर अली (40) बुधवार को गांव के दक्षिण खेत में गन्ना बांधने गए थे। इसी दौरान खेत में छिपे बाघ ने जाकिर पर हमला कर दिया। बाघ के हमले में जाकिर की जान चली गई।
काफी देर तलाश के बाद गन्ने के खेत में उसका अधखाया शव मिला। गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के नेता दिलबाग सिंह संधू और किसान शक्ति संगठन के नेता पटेल श्रीकृष्ण वर्मा के साथ मिलकर मृतक का शव गोला- सिकंदराबाद मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।
परिजनों का कहना था कि जब तक डीएम मौके पर नहीं आतीं, मृतक का शव नहीं हटाएंगे। सड़क जाम का पता चलने पर हैदराबाद थाना पुलिस, दक्षिण खीरी रेंज के डीएफओ संजय विश्वाल और तहसील अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे से तक ग्रामीण हंगामा करते रहे।
वन विभाग नहीं बचा पा रहा ग्रामीणों की जान
ममरी। इमलिया निवासी अमरेश की जान जाने के बाद वन विभाग ने बाघ पकड़ने के लिए चार पिंजरे और 24 कैमरे लगाए। ड्रोन भी उड़ाया। बाघ को बेहोश करने के लिए पीलीभीत और कानपुर प्राणि उद्यान की टीम भी आ गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। वन विभाग ग्रामीणों को वन्यजीवों से नहीं बचा करा पा रहा है। वन्यजीवों को पकड़ने के लिए विभाग के उपाय नाकाफी सिद्ध हो रहे हैं। संवाद
महेशपुर रेंज में बीते नौ माह में बाघ के हमले में गईं सात की जान
29 अक्तूबर 2023 : बाघ ने बाकरगंज के वीरपाल को मार डाला
12 जुलाई 2023 : लक्ष्मीपुर के बाबूराम की बाघ के हमले में मौत
18 जुलाई 2023 : रामपुर के रोहित की बाघ के हमले में मौत
27 नवंबर 2023 : बेलवा के राजेश वर्मा की बाघ के हमले में मौत
17 अगस्त 2024 : बाघ के हमले में बंजरिया के हरपाल यादव की मौत
27 अगस्त 2024 : इमलिया निवासी अमरेश कुमार की बाघ के हमले में मौत

ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे अधिकारी संवाद