फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young man sets himself on fire due to dispute between shopkeepers

Lakhimpur Kheri News: दुकानदारों के आपसी विवाद में युवक ने खुद को लगाई आग

Sun, 26 Jan 2025 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Young man sets himself on fire due to dispute between shopkeepers
युवक ने खुद को लगाई आग। सोशल मीडिया
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की रोडवेज पुलिस चौकी क्षेत्र में दो दुकानदारों के आपसी विवाद में एक युवक ने खुद को आग लगा ली। इसी दौरान गुजर रहे ट्रैफिक पुलिस के दरोगा ने साथियों की सहायता से युवक को बचाया। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शहर में बहादुर नगर स्थित वी-मार्ट के सामने त्यागी वेज पराठा कॉर्नर के नाम से पटरी पर दुकान है। बताया जाता है कि दुकान पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने अपनी अलग दुकान कर ली थी। इसी को लेकर दोनों दुकानदारों के बीच अनबन चल रही थी।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम त्यागी वेज पराठा कॉर्नर चलाने वाले आदित्य गुप्ता त्यागी ने पहले अपनी दुकान में आग लगा ली। इसके बाद खुद को आग के हवाले कर दिया।
इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस के उपनिरीक्षक हरमीत सिंह अपनी टीम के साथ गुजर रहे थे, हादसा देखकर रुके और आदित्य को बचाया। घटना की सूचना पर रोडवेज चौकी पुलिस भी पहुंच गई। घटना के दौरान मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया था, जिसे कुछ देर के बाद खुलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed