{"_id":"60ef1e908ebc3ed01d0d7948","slug":"young-man-raped-a-minor-who-went-to-graze-goat-lakhimpur-news-bly4530399125","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरीः बकरी चराने गई नाबालिग से युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरीः बकरी चराने गई नाबालिग से युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी की चचेरी बहन है पीड़ित, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन
महेवागंज/सुंदरवल (लखीमपुर खीरी)। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने खेत में गई बच्ची के साथ उसके चचेरे भाई ने ही दरिंदगी कर डाली। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम को 12 वर्षीय बच्ची गांव से उत्तर दिशा में बकरियां चराने गई थी। जहां से करीब पांच सौ मीटर दूर एक गन्ने के खेत में पहले से घात लगाए बैठे चचेरे भाई ने उसे दबोच लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर उसी के दुपट्टे से बालिका का मुंह बांधकर जबरन दुष्कर्म किया और भाग निकला। घटना के बाद बच्ची बेसुध हो गई। जब उसे होश आया तो रात हो चुकी थी। बच्ची किसी तरह घर पहुंची। खून में सने कपड़े में बच्ची को देख परिजन के होश उड़ गए।
बच्ची ने अपने साथ हुई हैवानियत को अपनी मां के साथ साझा किया, जिस पर रात को ही परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंच गए। बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, बच्ची का मेडिकल कराकर उसे वन स्टाप सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन
फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह का कहना है कि बच्ची के साथ उसी के चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया है। बच्ची की मां की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।