फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   young man murdered by slitting his throat due to love affair in lakhimpur kheri

युवक की निर्मम हत्या: रस्सी से बांधे हाथ-पैर, फिर धारदार हथियार से काटा गला, पत्नी और उसका प्रेमी हिरासत में

Sun, 24 Dec 2023 09:10 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Dec 2023 09:10 AM IST
सार

धौरहरा कस्बे में शनिवार को एक युवक का शव बाग में पड़ा मिला। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। किसी धारदार हथियार से गला रेता गया था। परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
young man murdered by slitting his throat due to love affair in lakhimpur kheri
युवक का फाइल फोटो, घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कस्बे के मोहल्ला बारिनटोला निवासी इसराइल (36) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शनिवार को उसका शव सरोजनी मोहल्ले के आम के बाग में पड़ा मिला। हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। हत्या का कारण पत्नी का प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे मोहल्ला सरोजनी नगर में आम के बाग में इसराइल का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। युवक के परिजन और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के बयान लिए।

विज्ञापन

दूसरे युवक से पत्नी का है प्रेम प्रसंग 
परिजनों ने बताया कि इसराइल शुक्रवार की शाम घर से लापता हो गया था। उसकी तलाश की जा रही थी। मृतक के भाई जुबराइल और परिजनों ने आरोप लगाया कि मोहल्ला सरोजनी नगर निवासी इरबान का मृतक के घर आना-जाना था। आरोप है कि इरबान का इसराइल की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस बात की जानकारी इसराइल को भी थी। 

भाई की तहरीर पर पुलिस ने इसराइल की पत्नी और आरोपी इरबान को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मृतक की पत्नी और आरोपी युवक का हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed