{"_id":"6835fcb4517f09c7140ce545","slug":"you-please-be-kind-and-i-will-get-baba-kirtan-done-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-146772-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तू किरपा कर बाबा कीर्तन करवाऊंगा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तू किरपा कर बाबा कीर्तन करवाऊंगा...
Tue, 27 May 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 27 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
मैलानी में खाटू श्याम जागरण में मौजूद महिलाएंस्रोत-आयोजक
मैलानी। नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी की ओर से सिद्धि विनायक पब्लिक स्कूल में सोमवार रात श्री खाटू श्याम का जागरण कराया गया। बालाजी मंदिर खुटार के महंत अनिल पांडे और श्री श्याम परिवार समिति मैलानी के रामचंद्र अग्रवाल ने पूजा-अर्चना कर जागरण की शुरुआत की।
बरेली से आए भजन गायक राम-श्याम बंधु ने श्याम बाबा के मंगलाचरण से संकीर्तन की शुरुआत कर भजनों की अमृत वर्षा से श्याम जी को रिझाया। लेने आजा खाटू वाले रींगस के उस मोड़ पर, छम-छम नाचे देखो वीर हनुमान, तू किरपा कर बाबा कीर्तन करवाऊंगा, सब कुछ तेरा सरकार मेरा तो कुछ भी नहीं जैसे भजनों पर मंत्रमुग्ध होकर श्रद्धालु जोर-जोर से तालियां बजाते हुए बाबा के जयकारे लगाते रहे। गोला से आए श्याम दीवाने मित्र मंडल के सदस्यों को भवानी शंकर माहेश्वरी और अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी ने पटका पहनाकर सम्मानित किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गुरमीत कौर, विजय गुप्ता, प्रताप सिंह रावत, अरविंद गोयल, उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री गोपाल सिंघल, शिव गोविंद कुशवाहा मौजूद रहे। संवाद