फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   yogi adityanath visit lakhimpur kheri on friday

यूपी: सीएम योगी आज लखीमपुर खीरी में, इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का लेंगे जायजा

Fri, 21 May 2021 03:13 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 21 May 2021 03:13 AM IST
सार

सीएम योगी 11 बजे लखनऊ से चलकर 11:55 पर पुलिस लाइन में हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से 12:05 पर इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर जाएंगे। 

विज्ञापन
yogi adityanath visit lakhimpur kheri on friday
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जिले में आ रहे हैं। वह यहां तीन घंटे से ज्यादा रुकेंगे। सीएम 11 बजे लखनऊ से चलकर 11:55 पर पुलिस लाइन में हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से 12:05 पर इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर जाएंगे। 12:30 से 1:30 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों संग बैठक करेंगे। बैठक के बाद वह प्रेसवार्ता भी करेंगे। 2:15 बजे से 3:00 बजे तक स्थानीय भ्रमण का कार्यक्रम है जिसमें वह कहीं भी जा सकते हैं। मुख्यमंत्री 3:05 बजे हेलीपैड पर पहुंचेंगे और फिर लखनऊ लौट जाएंगे। गुरुवार को प्रोटोकॉल आते ही जिले के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सीएम को सब कुछ अच्छा दिखाने के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों की भागदौड़ शुरू हो गई। कोविड महामारी के दौरान जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को जायजा लेने के लिए गुरुवार के सीएम योगी जिले में आ रहे हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन


सीएम को जिला अस्पताल, कोविड कंट्रोल रूम सहित जगसड़ स्थित कोविड अस्पताल में कोई कमी न मिले इसके लिए अधिकारियों ने प्रोटोकॉल आते ही भागदौड़ करनी शुरू कर दी। गुरुवार की शाम बारिश में भी अधिकारी अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने में लग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
लखनऊ से प्रस्थान- सुबह 11 बजे
पुलिस लाइन हेलीपैड पर आगमन- 11.55
इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर- 12.05
कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण- 12.05 से 12.20
कोविड कमांड सेंटर से प्रस्थान-12.20
कलक्ट्रेट सभागार आगमन-12.30
जनप्रतिनिधि व अधिकारियों संग बैठक- 12.30 से 01.30
01.30 से 01.45 तक प्रेसवार्ता
कलक्ट्रेट सभागार से प्रस्थान-01.45
01.50 से 02.15 तक आरक्षित समय
02.15 से 03.00 तक स्थानीय भ्रमण
03.00 हेलीपैड पुलिस लाइन आगमन
03.05 पर लखनऊ के लिए प्रस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed