{"_id":"6b047859a3b88d75040af68b","slug":"employment-officers-are-adamant-on-the-demand-for-regularization-work-is-stalled-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-190461-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नियमितीकरण की मांग पर अड़े रोजगार सेवक, कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नियमितीकरण की मांग पर अड़े रोजगार सेवक, कामकाज ठप
Mon, 23 Nov 2026 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
निघासन/पसगवां। नियमितीकरण और समान वेतन की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का आंदोलन सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। 17 नवंबर से लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे रोजगार सेवकों ने मांगें पूरी न होने पर 21 नवंबर से काम बंद कर दिया है। इससे जिले में मनरेगा समेत अन्य विकास कार्य प्रभावित होने लगे हैं।
आंदोलनकारियों का कहना है कि वे कई साल से संविदा पर काम कर रहे हैं, लेकिन अब तक नियमित नहीं किए गए। उनकी प्रमुख मांग नियमितीकरण और समान काम के लिए समान वेतन है। जिले के ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, तकनीकी सहायक, प्रधान संघ, कंप्यूटर ऑपरेटर और लेखा सहायकों समेत विभिन्न विभागीय संवर्गों ने भी उनकी मांगों को जायज बताते हुए समर्थन दिया है। इन संगठनों ने सरकार से जल्द समाधान की मांग की है और मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
इधर, क्षेत्र पंचायत निघासन ने भी कार्य बहिष्कार को नैतिक समर्थन दिया है। सोमवार को ब्लॉक प्रमुख हरप्रीत कौर ने उत्तर प्रदेश संविदा ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह को समर्थन पत्र भेजा। इसमें रोजगार सेवकों की कम मानदेय, सेवा संबंधी असुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा के अभाव जैसी समस्याओं का उल्लेख करते हुए उनकी मांगों को न्यायोचित बताया गया है। पत्र में कहा गया है कि संघ ने कार्य बहिष्कार के लिए क्षेत्र पंचायत से समर्थन मांगा था। इस पर क्षेत्र पंचायत ने उनकी मांगों को देखते हुए नैतिक समर्थन देने का निर्णय लिया।