{"_id":"67ec239d7110c1f3e6004055","slug":"yoga-festival-countdown-program-held-81-days-ago-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-142557-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 81 दिन पूर्व हुआ योगोत्सव काउंटडाउन कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 81 दिन पूर्व हुआ योगोत्सव काउंटडाउन कार्यक्रम
विज्ञापन
जीआईसी मैदान में योग करते लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। जीआईसी मैदान में मंगलवार सुबह योगोत्सव काउंटडाउन कार्यक्रम हुआ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 कार्यक्रम 81 दिन पूर्व उत्सव के रूप में मनाया गया। आयोजन समिति के सदस्य मनीष मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यहां बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 21 जून को मनाया जाएगा।
आयोजन आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योग और अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। योग गुरु मंगेश त्रिवेदी के निर्देशन में योगाचार्यों ने उपस्थित लोगों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न आसनों और प्राणायामों का अभ्यास कराया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व समरसता प्रांत प्रमुख राजकिशोर ने समाज में योग की आवश्यकता और उसकी भूमिका पर बल दिया। सदर विधायक योगेश वर्मा ने नियमित योगाभ्यास के लाभों पर चर्चा करते हुए उपस्थित जनसमूह को इसे दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। सदर विधायक योगेश वर्मा, विशिष्ट अतिथि उमाशंकर मिश्र, विश्व हिन्दू परिषद के आचार्य संजय मिश्र, अंकुर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
काउंटडाउन कार्यक्रम के तहत हुआ योग
योग गुरु मंगेश त्रिवेदी ने बताया कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 100 दिन शेष रहने पर हर दिन देश के अलग-अलग शहरों में यह काउंटडाउन कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसी शृंखला में 81वें काउंटडाउन का योगोत्सव लखीमपुर में आयोजित किया गया। संचालन मनीष मिश्र और योगाचार्य सूरज राय, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सचान ने किया। कार्यक्रम में श्री हरिचरण सेवा संस्थान, फ्रेंड्स फॉर एवर फाउंडेशन, खत्री वूमेंस क्लब रश्मि महेंद्रा, योग रंजन फाउंडेशन, पतंजलि महिला समिति, ब्रह्मकुमारी, और जिला आयुष समिति ब्राह्नण संगठन मॉर्निग वॉकर, जेसीआई, भारत विकास परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे।