{"_id":"666a06d697442bd09800fca4","slug":"yellow-alert-heat-wave-will-last-till-16-will-have-to-bear-the-scorching-heat-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-122085-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यलो अलर्ट : 16 तक चलेगी लू... झेलनी होगी भीषण गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यलो अलर्ट : 16 तक चलेगी लू... झेलनी होगी भीषण गर्मी
विज्ञापन
तेज धूप से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती युवती। संवाद
लखीमपुर खीरी। मौसम विभाग ने लखनऊ ने 16 जून तक जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज लू चलेगी। तापमान में बढ़ोतरी होगी। फिलहाल बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
भीषण गर्मी ने लोगों का चैन छीन लिया है। तेज धूप ने घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल कर दिया है। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को एक डिग्री तापमान बढ़कर 44 पहुंच गया। आने वाले दिनों में तापमान 45 से 46 डिग्री होने के आसार है। तेज धूप से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। अन्य दिनों की अपेक्षा बुधवार को गर्मी ज्यादा पड़ी।
सुबह सात बजे ही चटक धूप निकलने से लोगों ने दिन की गर्मी का अनुमान लगा दिया। बुधवार को दिन में इस कदर धूप रही कि सड़कों पर गिने चुने ही लोग नजर आए। दोपहर होते होते तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। न्यूनतम तापमान 29 पहुंच गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आंखों को नुकसान पहुंचा रही तेज धूप
लखीमपुर खीरी। तेज धूप से त्वचा ही नहीं आंखों को नुकसान पहुंच रहा है। ज्यादा देर तक धूप में रहने की वजह से कई दिक्कतें हो रही हैं। लालिमा, चुभन और आंखों के ऊपर जलन की समस्या बढ़ी है। जिला अस्पताल में नेत्र चिकित्सक के पास पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे सतीश ने बताया कि आंखें लाल हो रही हैं। चुभन और भारीपन लग रहा है। विकास को भी आंखों में लालिमा की समस्या थी। नेत्र चिकित्सक डॉ. कृतिका रैना ने बताया कि गर्मी में आंखों की उचित देखभाल जरूरी है। धूप में बाहर निकलें तो काला चश्मा लगाएं। इससे धूप सीधे आंखों पर नहीं पड़ेगी। बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलें। पानी खूब पियें।