फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   X-ray tests back on track at the district hospital, patients relieved

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में पटरी पर लौटी एक्स-रे जांच, मरीजों को मिली राहत

Mon, 01 Jun 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 01 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
X-ray tests back on track at the district hospital, patients relieved
अमर उजाला में प्रका​शित खबर
लखीमपुर खीरी। अमर उजाला के रविवार के अंक में ''अस्पताल में एक्स-रे फिल्म के अभाव से अटकी जांच'' शीर्षक से प्रकाशित होने के बाद सोमवार को जांच शुरू करा दी गई। सेवा बहाल होने से मरीजों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

एक्स-रे फिल्म उपलब्ध न होने से पिछले दो दिनों से कई मरीजों की जांच नहीं हो पा रही थी। हड्डी, सीने और अन्य बीमारियों की जांच कराने पहुंचे मरीजों को लौटना पड़ रहा था। कुछ मरीजों ने मजबूरी में निजी जांच केंद्रों का रुख किया, जहां उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ा।
विज्ञापन

जांच शुरू होने की जानकारी मिलते ही सोमवार सुबह से मरीजों और तीमारदारों की भीड़ अस्पताल पहुंचने लगी। कई मरीज ऐसे भी थे, जिन्होंने सेवा बहाल होने का इंतजार किया था और सोमवार को अस्पताल पहुंचकर एक्स-रे कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्स-रे कक्ष के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह से दोपहर तक मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। तीमारदार भी मरीजों के साथ कतार में खड़े दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed