फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   X-ray stopped in the district hospital, patients upset

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में एक्स-रे ठप, मरीज परेशान

Fri, 20 Mar 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 20 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
X-ray stopped in the district hospital, patients upset
लखीमपुर खीरी। मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों को एक्स-रे जांच के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डॉक्टर मरीजों को एक्स-रे जांच लिख रहे हैं, लेकिन फिल्म की कमी के कारण जांच नहीं हो पा रही। इससे मरीजों को बिना जांच लौटना पड़ रहा है।
अस्पताल में रोज करीब एक हजार मरीज ओपीडी में आते हैं। इनमें 150-200 हड्डी रोग के मरीज होते हैं। हर दिन 80-100 मरीजों को एक्स-रे के लिए लिखा जाता है, लेकिन सुविधा न होने से जांच नहीं हो पा रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक्स-रे कराने पहुंचे मरीज नितेश, शिववती, अनिकेत, नीरज, अजय कुमार, रंजीत, रिंकी देवी, नीलू सिंह और सुनील ने बताया कि डॉक्टर ने जांच लिखी थी, लेकिन अस्पताल में फिल्म न होने की बात कहकर लौटा दिया गया। अब उन्हें बाहर से एक्स-रे कराना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों का कहना है कि इमरजेंसी और भर्ती मरीजों की ही जांच हो रही है, जबकि ओपीडी के मरीजों को सुविधा नहीं मिल रही। इससे परेशानी बढ़ गई है।

वर्जन
एक्स-रे फिल्म खरीद को लेकर बैठक हुई थी। फाइल वित्त अधिकारी को भेजी गई है, लेकिन उनके हस्ताक्षर न होने से खरीद नहीं हो पा रही है।
-डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed