फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   World Blood Donor Day today: Let's save the life of a needy by donating blood

विश्व रक्तदाता दिवस आजः आइए रक्तदान कर बचाएं किसी जरूरतमंद की जान

Sun, 13 Jun 2021 10:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:25 PM IST
सार

  • जिला अस्पताल के ब्लडबैंक में आज लगेगा कैंप
  • सुबह 10 से अपराह्न दो बजे तक चलेगा शिविर

विज्ञापन
World Blood Donor Day today: Let's save the life of a needy by donating blood
अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी। रक्तदान जिंदगी लेता नहीं, बल्कि देता है। एक यूनिट रक्त का दान कर किसी की जान बचाने के साथ खुद को भी सेहतमंद रखा जा सकता है। नियमित रक्तदान कई बीमारियों से बचाने में कारगर है। डॉक्टर्स का कहना है कि कोई भी स्वस्थ पुरुष हर तीन माह के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है। वैसे 18 से 55 साल तक के लोगों को साल भर में कम से कम एक बार तो रक्तदान करना ही चाहिए।
विज्ञापन

हर साल की इस बार भी अमर उजाला फाउंडेशन विश्व रक्तदाता दिवस यानी 14 जून को जिला अस्पताल के ब्लडबैंक में रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है। इसमें 18 से 50 साल तक की उम्र के लोग आकर रक्तदान कर किसी के घर में खुशियां ला सकते हैं।
विज्ञापन

ब्लडबैंक के प्रभारी डॉ. केपी सिंह बताते हैं कि रक्तदान करने के कई फायदे हैं। यह दिल की बीमारियां एवं स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। रक्तदान के बाद शरीर खून की कमी पूरा करने में लग जाता है। इससे शरीर की कोशिकाएं ज्यादा लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए प्रेरित होती हैं। इससे सेहत में सुधार होने के साथ वजन नियंत्रित रहता है। सबसे ज्यादा फायदा इस बात का है रक्तदान प्रक्रिया के बाद खून की जांच कर कुछ कुछ संक्रमण और बीमारियों की जांच की जाती है। बीमारी आदि मिलने पर संबंधित को सूचना देकर चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराई जाती है। ऐसे में समय रहते बीमारी की जानकारी होने और समय पर इलाज शुरू हो जाने से समस्या से छुटकारा पाया सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज विश्व रक्तदाता दिवस है। ब्लडबैंक में रक्तदान के लिए कैैंप लग रहा है। इसमें 18 से 50 साल तक के लोग रक्तदान कर किसी जरूरतमंद की जान बचा सकते हैं। रक्तदान से बढ़कर कोई दूसरा दान नहीं है, क्योंकि आपके एक यूनिट रक्त से किसी के घर में खुशियां छा सकती हैं। - डॉ. आरसी अग्रवाल सीएमएस, जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed