फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Workers went on strike, who will fix the fault, power system collapsed

Lakhimpur Kheri News: हड़ताल पर गए कर्मी, फाॅल्ट कौन सुधारे, चरमराई बिजली व्यवस्था

Tue, 20 May 2025 10:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Workers went on strike, who will fix the fault, power system collapsed
बांकेगंज में ठप बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे अफसर। संवाद।
लखीमपुर खीरी। विद्युत संविदा कर्मचारियों के 72 घंटे की हड़ताल पर चले जाने से शहर से लेकर गांवों तक बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है। फाॅल्ट होने से ब्रेकडाउन हुआ, लेकिन संविदा कर्मचारियों ने हाथ नहीं लगाया। फाॅल्ट दुरुस्त करने के लिए सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के पसीने छूट गए। भीषण गर्मी में बत्ती गुल होने से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल रहा। यह समस्या शहर से लेकर देहात तक देखने को मिली। वहीं हड़ताली संविदा कर्मियों ने मांगें पूरी न होने पर हड़ताल आगे भी जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लखीमपुर डिवीजन के गढ़ी उपकेंद्र के फीडर नंबर चार और पांच में मंगलवार को फाॅल्ट होने से सुबह चार बजे ब्रेकडाउन कर दिया गया था। इसके चलते मोहल्ला शांतिनगर, भरतपुरी, गढ़ी, मिदनियां, मथना, महेवागंज, अंदेशनगर, मझरा, बालूडीह समेत कई जगह आपूर्ति बाधित रही। बत्ती जाने पर उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर फोन किया, फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसके अलावा छाउछ, कलक्ट्रेट, खीरी टाउन आदि उपकेंद्रों की आपूर्ति में कहीं-कहीं दिक्कत रही, लेकिन ज्यादा देर तक समस्या नहीं देखने को मिली।
विज्ञापन

इधर, मंगलवार को लखीमपुर सर्किल में संविदा कर्मचारी हड़ताल पर बैठे नजर आए। कर्मचारियों ने कहा कि यहां तो अभी 72 घंटे की हड़ताल है, अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो इसकी समय सीमा बढ़ा दी जाएगी। विरोध प्रदर्शन में अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा, महामंत्री अमित मिश्रा, उपाध्यक्ष, प्रदीप दीक्षित, मीडिया प्रभारी विक्रम गांधी, मुनेश राना, मुनेश चंद्र वर्मा सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो: 10
बांकेगंज में बिजली को लेकर मचा हाहाकार
बांकेगंज। आंधी-पानी के चलते मंगलवार सुबह तीन बजे 33केवीए मेन लाइन में आए फाॅल्ट से आपूर्ति ठप हो गई, जो दोपहर तक बहाल नहीं हो सकी। उधर, मेनलाइन में आई तकनीकी खराबी ठीक न होने की वजह से लोग परेशान रहे। इधर, संविदा बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते क्षेत्र में ठप आपूर्ति बहाल करने में अफसर पसीना बहाते दिखाई दिए। भीषण गर्मी में गोला बिजली उपकेंद्र के एसडीओ स्थाई कर्मचारियों के साथ क्षेत्र में बिजली लाइन में आई खराबी को ठीक करवाने की कवायद में जुटे दिखे। संवाद


आंधी में टूटे खंभे, विद्युत आपूर्ति चरमराई
गोला गोकर्णनाथ। आंधी-पानी से नगर व क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। हड़ताल के चलते किसी संविदा कर्मी ने हाथ नहीं लगाया। ऐसे में फाॅल्ट ठीक करने में जहां अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं वहीं गर्मी में उपभोक्ता बेहाल हैं।
विद्युत वितरण उपखंड गोला से संबद्ध करीब ढाई सौ संविदा निविदा कर्मचारी छंटनी के विरोध में हड़ताल पर है। मंगलवार सुबह तेज आंधी-पानी से कई स्थानों पर पेड़ लाइन पर गिर गए, जिससे कई खंभे टूट गए। इससे विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। शहर और क्षेत्र में पूरे दिन बिजली आपूर्ति ठप रही। अधिकारी बाहर से बुलाए गए कर्मचारी और सरकारी विद्युत कर्मियों से फाॅल्ट ठीक करा रहे हैं। वहीं विकास कटियार, जगतपाल, पंकज सिंह, अब्दुल लईक, मनमोहन, विश्वदीप सहित सैकड़ों संविदा कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
डिवीजन अध्यक्ष विकास कटियार ने बताया कि फिलहाल 72 घंटे की हड़ताल है, यदि मांगे न मानी तो हड़ताल आगे भी जारी रहेगी। इधर, गोला एसडीओ एन मनोस ने बताया कि आंधी में कई स्थानों पर खंभे टूट गए हैं। सरकारी और कुछ बाहरी कर्मचारियों को बुलाकर कार्य कराया जा रहा है। शीघ्र ही पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। संवाद

हड़ताल के चलते फोन नहीं उठा रहे कर्मचारी
संपूर्णानगर। सुबह से बिजली गुल है। ग्रामीणों ने बताया कि उपकेंद्र संपूर्णानगर में हड़ताल के चलते कोई कर्मचारी फोन नहीं उठा रहा, जिससे यह पता नहीं चल रहा कि बिजली कब तक आएगी। कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से गर्मी में बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। बिजली उपकेंद्र संपूर्णानगर कर्मचारी ने बताया कि हड़ताल का असर तो है ही पर मेन आपूर्ति फेल होने की वजह से समस्या है, जो तीन बजे के बाद दुरुस्त होने की उम्मीद है। संवाद

तार टूटने से गुल रही संसारपुर क्षेत्र की बत्ती
संसारपुर। क्षेत्र के दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति दिन भर बाधित रही। इससे उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जब बांकेगंज स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पता किया तो वहां से 33 केवी का तार टूटने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होने की जानकारी मिली। कर्मचारी हड़ताल के चलते कोई भी फाॅल्ट दुरुस्त करने नहीं पहुंचा। संवाद


22 गांव की 12 घंटे ठप रही बिजली
सिकंदराबाद। विद्युत केंद्र को सिकंदराबाद फीडर से मिलने वाली बिजली आपूर्ति गांव में सुबह पांच बजे ब्रेकडाउन में आ गई। इससे करीब 22 गांव की बिजली ठप हो गई। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पूरा दिन लाइन सही न होने से उपभोक्ता परेशान नजर आए। जेई सिकंदराबाद हरीश मौर्य ने बताया कि आंधी और बारिश के चलते लाइन ब्रेकडाउन है। फॉल्ट तलाशा जा रहा है। संवाद

बांकेगंज में ठप बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे अफसर। संवाद।

बांकेगंज में ठप बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे अफसर। संवाद।

बांकेगंज में ठप बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे अफसर। संवाद।

बांकेगंज में ठप बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे अफसर। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed