फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Workers sitting on strike, case registered against four accused

Lakhimpur Kheri News: धरने पर बैठे कार्यकर्ता तो चार आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Tue, 24 Sep 2024 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Workers sitting on strike, case registered against four accused
फरधान। गांव परसेहरा में धर्मांतरण की तहरीर मिलने के बावजूद मुकदमा दर्ज न होने से नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना प्रदर्शन प्रदर्शन किया। धरना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दिया। देर शाम तक कार्यकर्ता आरोपियों की गिरफ्तारी और हल्का दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई पर अड़े रहे।
विज्ञापन

परसेहरा में 22 सितंबर को धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता संदीप कुमार, शिवम कुमार, चमन जायसवाल, प्रखर सिंह, अमित कुमार ने पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप परसेहरा निवासी दुजई लाल समेत तीन लोगों पर था। 23 सितंबर शाम पांच बजे तक प्रभारी निरीक्षक ने मुकदमा पंजीकृत नहीं किया तो कार्यकर्ता संपूर्णानंद अपनी टीम के साथ थाने के गेट पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

हल्का दरोगा प्रवीण कुमार यादव पर आरोपियों को शह देने का आरोप लगाते हुए बताया कि उनको थाने बुलाया और फिर बिना कोई कार्रवाई किए घर वापस भेज दिया। देर शाम को मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन कार्यकर्ता आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी के कहने पर धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि हल्का दरोगा प्रवीण कुमार यादव पर भी कार्रवाई की जाए। सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed