{"_id":"68ebef4230737cb041078f6b","slug":"workers-of-palia-sugar-mill-extended-support-to-the-continuous-strike-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-158206-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पलिया चीनी मिल के मजदूरों ने दिया क्रमिक धरने में समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पलिया चीनी मिल के मजदूरों ने दिया क्रमिक धरने में समर्थन
Sun, 12 Oct 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
पलिया रेलवे स्टेशन पर क्रमिक धरने पर बैठे लोग। संवाद
पलियाकलां। रेल चलाओ पलिया क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति का क्रमिक धरना लगातार सातवें दिन भी जारी रहा। धरने को पलिया चीनी मिल के मजदूरों ने भी समर्थन दिया है और धरने पर आकर बैठते हुए रेललाइन को पलिया होते हुए ब्राॅडगेज किए जाने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। नारेबाजी के साथ धरना प्रदर्शन करने के बाद वक्ताओं ने अपनी-अपनी बात रखते हुए धरने में आए हुए लोगों की हौसला अफजाई की।
रविवार को चीनी मिल मजदूर संगठनों ने रेलवे स्टेशन पर चल रहे क्रमिक धरना प्रदर्शन पर पहुंच कर अपना समर्थन दिया। यहां अफरोज अहमद अंसारी, उमेश गुप्ता, शिवम दिवाकर, मोहम्मद नदीम खान, मोहम्मद मुमताज खान, दिनेश सैनी, मुनेश गिरि, सुरेश चंद, राकेश कुमार, अखिलेश कुमार सिंह आदि धरने पर बैठे। सभी धरने पर बैठने वालों का ऐपवा की जिलाध्यक्ष आरती राय ने स्वागत किया और वक्ताओं को उनकी बात रखने का आग्रह किया। यहां धरने को संबोधित करते हुए चीनी मिल संघ के अफरोज अहमद अंसारी ने कहा कि आज पलिया की रेललाइन बंद करके सरकार द्वारा क्षेत्र के विकास के रास्तों को बंद करने का काम किया जा रहा है। यहां की जनता ने कठिन परिश्रम से कृषि और उद्योग का विकास किया, इसीलिए आज पलिया की जनता को ब्राॅडगेज की जरूरत है न कि हैरिटेज की। पालिका सदस्य व मजदूर नेता निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि बंद पड़ी छोटी लाइन की ट्रेनों को तत्काल शुरू कराते हुए पलिया होते हुए ब्र्राॅडगेज लाइन बननी चाहिए और ऐसा न होने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन भी किया जाएगा। यहां आशीष पटेल, राजकुमार, हरिनाथ, विश्वकांत त्रिपाठी, सुरेंद्र यादव, जसवंत, रमाशंकर, दयाराम, सूरज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।