फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   workers from Hindu organisations created ruckus in the temple premises in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: मंदिर परिसर में हिंदू संगठनों के लोगों का हंगामा, महंत ने अराजकता फैलाने का लगाया आरोप

Mon, 02 Sep 2024 05:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Sep 2024 05:27 PM IST
सार

करणी सेना और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पौराणिक लिलौटी नाथ मंदिर परिसर में गैर समुदाय के लोगों द्वारा दुकान लगाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। वहीं मंदिर पक्ष ने हंगामा करने वालों पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
workers from Hindu organisations created ruckus in the temple premises in lakhimpur kheri
मंदिर कमेटी के लोगों से बात करते अफसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के महेवागंज स्थित पौराणिक लिलौटी नाथ मंदिर परिसर में दूसरे समुदाय के लोगों के दुकान लगाने का आरोप लगाकर करणी सेना और बजरंग दल के लोगों ने विरोध किया। सोमवार को मंदिर पहुंचे इन लोगों ने आपत्ति जताई और हंगामा करने लगे। यह देख मंदिर महंत ने कुछ देर के लिए मंदिर के कपाट बंद कर दिए।  कपाट बंद होने से सोमवती अमावस्या पर पूजन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तहसील अधिकारियों और पुलिस ने मामले को शांत कराया।

विज्ञापन


मंदिर परिसर में लगने वाली दुकानों को अनुमति और ठेका मंदिर समिति देती है। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि काफी समय से दूसरे समुदाय के कुछ दुकानदार भी मेले और धार्मिक पर्व पर मिठाई की दुकान लगाते हैं। उन्होंने प्रसाद बिक्री में गंभीर आरोप लगाया। सोशल मीडिया में भी मामले ने तूल पकड़ा। संगठन के विरोध के चलते माहौल गर्म हो गया। 
विज्ञापन


मंदिर के महंत मुन्ना गिरी, पंकज, राहुल, मनोहर गिरी ने हिंदू संगठनों के लोगों पर अराजकता और माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। हिंदू संगठन से जुड़े देव जुनेजा, रमाकांत अवस्थी, राकेश, संदीप, आकाश, सौरभ, सचिन समेत कई लोगों ने गैर समुदाय के लोगों की दुकानों को हटाए जाने मांग करते हुए तहसीलदार सदर को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि दोनों पक्षों ने ज्ञापन दिया है। दो दिन का समय दिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed