फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Workers are filled with enthusiasm to make SP number one.

Lakhimpur Kheri News: सपा को नंबर एक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Wed, 22 Apr 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 22 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Workers are filled with enthusiasm to make SP number one.
सपा राष्ट्रीय सचिव एवं पंजाब प्रभारी के साथ पदाधिकारी और कार्यकर्ता। संवाद
संणूर्णानगर। समाजवादी पार्टी को जमीनी स्तर पर धार देने और मिशन 2027 के लिए सोमवार को मिर्चिया गांव में जिला पंचायत सदस्य और सपा नेता तरसेम सिंह के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पंजाब प्रभारी कुलदीप सिंह भुल्लर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एकजुटता का मंत्र दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश और देश के जो हालात हैं, वह सत्ता में बैठे लोगों की गलत नीतियों का परिणाम हैं। कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनना तय है। आप सभी कार्यकर्ता अभी से गांव गांव भ्रमण शुरू करें और पीडीए के नारे को जन-जन तक पहुंचाकर लोगों की समस्याओं का निस्तारण करवाएं। उन्होंने कहा कि वक्त आने पर जनता के साथ हो रहे हर अन्याय का हिसाब बराबर किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वह आपसी मतभेद भुलाकर समाज के हर वर्ग विशेषकर पीडीए समाज को जोड़ने का काम करें ताकि 2027 में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया जा सके। इस मौके मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed