फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Work done in another district from MNREGA budget

Lakhimpur Kheri News: मनरेगा बजट से दूसरे जिले में करा दिया काम

Tue, 30 May 2023 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Work done in another district from MNREGA budget
लखीमपुर खीरी। ईसानगर ब्लाक में मनरेगा के तहत होने वाला काम पड़ोसी जिले सीतापुर में कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मनरेगा लोकपाल दिवाकर त्रिवेदी के निरीक्षण में इस बात का खुलासा हुआ। मनरेगा लोकपाल ने ब्लाक ईसानगर के कोड़री गांव में सुशील कुमार आदि की शिकायत पर यह निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

मनरेगा लोकपाल ने ग्राम पंचायत कोड़री में जांच की तो पता चला कि काम निर्धारित जगह पर न कराकर सीतापुर की सीमा के अंदर हुआ है। इस कार्य पर खर्च किए गए 1,46,676 रुपये की वसूली की संस्तुति की गई है। इसके अलावा मिट्टी पटाई का काम कराए बिना 74,256 रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

गांव के प्रताप ने शपथपत्र देकर कहा कि जिन लोगों के खाते में पैसा भेजा गया उनसे मजदूरी नहीं कराई गई। मनरेगा लोकपाल ने बताया कि इस धनराशि की वसूली ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और तकनीकी सहायक से समानुपातिक रूप से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed