फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Women prayed for happiness and prosperity by worshiping the seven sages.

Lakhimpur Kheri News: महिलाओं ने सप्त ऋषियों का पूजन कर की सुख-समृद्धि की कामना

Thu, 21 Sep 2023 10:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:36 AM IST
विज्ञापन
Women prayed for happiness and prosperity by worshiping the seven sages.
ऋषि पंचमी पर पूजन करतीं महिलाएं
गोला गोकर्णनाथ। नगर और क्षेत्र में भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ऋषि पंचमी का त्योहार परंपरागत ढंग से मनाया गया। महिलाओं ने सप्त ऋषियों की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


शनिवार को ऋषि पंचमी पर महिलाओं ने घरों में वेदी तैयार कर सप्त ऋर्षियों की स्थापना की। आचार्य को बुलाकर विधि विधान से हल्दी, चंदन, अबीर, गुलाल, अक्षत, जनेऊ, पुष्प, नींबू खीरा, शहद, गंगाजल, दुग्ध से स्नान कराकर सप्त ऋर्षियों का पूजन किया। मान्यता है कि इस व्रत को करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति और पाप से मुक्ति मिलती है। मनोवांछित फल देने वाले इस व्रत पर महिलाओं ने खेतों में उत्पन्न अन्न ग्रहण न कर पसाई के चावल का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


पौराणिक शिव मंदिर में शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मंगल कामना की। क्षेत्र के ममरी, रोशन नगर, परेली, सेखवापुर, बाबरपुर, जमुनहां, रामपुर, घरथनियां, हैदराबाद, अहमदनगर, बरगदिया, अंबरपुर, सौखिया, कैमा, जनकपुर, आदि स्थानों पर विधि विधान से सप्त ऋषियों की पूजा की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed